Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बिहार : हाजीपुर केले का कोई जोड़ नहीं, छठ पर्व पर बढ़ी मांग, जानें क्या है खास
    झारखंड

    बिहार : हाजीपुर केले का कोई जोड़ नहीं, छठ पर्व पर बढ़ी मांग, जानें क्या है खास

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राए….। इस गीत के साथ हाजीपुर के केले की याद बरबस सभी को आ ही जाती है। छठ के मौके पर हाजीपुर के केले का कुछ अलग ही महत्व है। इसके मिठास का पूरा देश दीवाना है। वैसे तो आज बाजार में सिंगापुरी केले ने भी अपनी जगह बना ली है, मगर हाजीपुर के केले की डिमांड बाजार में सबसे अधिक बनी रहती है।

    छठ पर्व पर में हाजीपुर के केला को लेकर बाजार पहले से ही सजने लगता है। गंगा किनारे होने वाले इस केले की इतनी अच्छी पैदावार यहां के व्यवसायी करते हैं कि इनके पूरे साल की कमायी एक फसल से हो जाती है। इतना ही नहीं इसके अलावा लगभग पूरे साल केले की मांग बनी रहती है, जबकि ठंड के मौसम में इसकी मांग थोड़ी कम जाती है। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिये केले की खरीदारी बड़े पैमाने पर की जाती है। जो सामर्थ्यवान हैं वो पूरे घवद को खरीदते हैं जबकि जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, वह एक-दो दर्जन केले को ही अपनी पूजा में शामिल करते हैं। वैसे केला अब देश के कई हिस्सोंं में भी उपजाया जाने लगा है, परंतु हाजीपुर के केले का स्वाद अलग होने की वजह से इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है।
    वैशाली जिले के बिदुपुर, हाजीपुर, राघोपुर, लालगंज प्रखंड क्षेत्र मुख्यत: केला उत्पादक हैं और इन प्रखंडों के विभिन्न स्थानों से रोज दर्जनों ट्रक केला अन्य प्रदेशों के लिए जाता है। पटना से हाजीपुर को जोड़ने वाले गांधी पुल पर ही केले बेचते लोग मिल जाते हैं। केला के किस्मों में मालभोग काफी मशहूर माना जाता है और इसकी खेती बिहार के हाजीपुर में बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां के केले का दाम अन्य केलों के मुकाबले से आठ से दस गुना ज्यादा और स्वाद में कई गुना अलग होता है। केला की मांग हमेशा बनी रहती है लेकिन छठ पर्व के मौके पर यहां के केले की डिमांड बढ़ जाती है। हाजीपुर केले की आपूर्ति कम होने पर सिंगापुरी केला लोगों की मांग की भरपायी करता है।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कई पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन
    Next Article झारखंड में दल बदलुओं को हो सकती है परेशानी!, पढें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.