Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 3:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग :  ईद ए मिलाद उन नबी जुलूस में करंट फैला, एक व्यक्ति की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलसे
    झारखंड

    हजारीबाग :  ईद ए मिलाद उन नबी जुलूस में करंट फैला, एक व्यक्ति की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलसे

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबागः छवनीया पगार गांव पुल के पास ईद ए मिलाद उन नबी जुलूस में रविवार को ट्रैक्टर के साथ चल रहे डीजे से करंट फैल गया. करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर पर सवार छह से अधिक लोग झुलस गए. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी को हजारीबाग सदर अस्पताल से रांची रिम्स रेफर किया गया है.

    पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाले गए जुलूस में करंट फैलने के हादसे से मची भगदड़ में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज फिलहाल हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचीं और मामले की जानकारी ली. विधायक अंबा प्रसाद रिम्स भी पहुंचीं थीं. यहां उन्होंने झुलसे लोगों का हाल चाल जाना. एक घायल ने बताया कि ईद मिलाद उन नबी पर जुलूस निकाला गया था.

    जिसमें प्रखंड क्षेत्र के लोग शामिल थे. इसी बीच ट्रैक्टर पर लदा साउंड बॉक्स बिजली की मेन लाइन के संपर्क में आ गया. देखते ही देखते ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग करंट की चपेट में आ गए और कोहराम मच गया. झुलसे लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी प्राप्त की और बताया कि सभी झुलसे लोगों की स्थिति गंभीर है. इसमें एक की मौत हो गई है, सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कराया जा रहा है. इस मामले की जांच कराई जाएगी .

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका पेट्रोल कांड : मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक सीता सोरेन ने मारुति के परिजनों को 9 लाख की सहायता राशि सौंपा
    Next Article बोकारो : सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग गिरफ्तार, बोकारो पुलिस से झड़प करने का आरोप

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में शुरू हुई 15वीं नेशनल सब-जूनियर वुमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2025

    July 3, 2025
    जमशेदपुर

    बारिश के बाद अस्पताल के सामने धंसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल…

    July 3, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के मनीहारी दुकान में चोरी, 80 हजार के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

    July 3, 2025
    Latest Posts

    रांची में शुरू हुई 15वीं नेशनल सब-जूनियर वुमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2025

    July 3, 2025

    दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 9-10 लोग जख्मी

    July 3, 2025

    बिहार में जल्द शुरू होगी 150 इलेक्ट्रिक बसें

    July 3, 2025

    बारिश के बाद अस्पताल के सामने धंसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल…

    July 3, 2025

    सोने का बिस्कुट बना काल, 8वीं के एक छात्र की चली गयी जान… जानें मामला

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.