Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jan, 2026 ♦ 1:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो : सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग गिरफ्तार, बोकारो पुलिस से झड़प करने का आरोप
    झारखंड

    बोकारो : सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग गिरफ्तार, बोकारो पुलिस से झड़प करने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: धनबाद पुलिस बल में तैनात एक पुलिसकर्मी और आर्मी के दो जवानों को बोकारो पुलिस पदाधिकारियों से उलझना काफी महंगा पड़ गया. बोकारो पुलिस ने तीनों जवानों सहित चार लोगों को हिरासत लिया. फिर उनसे पूछताछ की और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार तीनों जवान और एक अन्य पर पुलिस के साथ झड़प करने का आरोप है. मामले में पिंडराजोरा थाना प्रभारी अंकित पांडे ने बताया कि उन्हें पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बेड़नीमोड़ में मारपीट की सूचना मिली थी.

    इसी सूचना पर पुलिस के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां आरोपी तीनों जवान बोकारो पुलिस पदाधिकारी से उलझ पड़े और मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उन्होंने पुलिस से हथियार छीनने का भी प्रयास किया और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस मामले में आर्मी में तैनात जवान लालू गोप, विष्णु कुमार गोप, पुलिस जवान मनोहर गोप और विष्णु गोप को गिरफ्तार किया गया है.

    क्या है मामला

    जानकारी के मुताबिक, पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बेड़नीमोड़ स्थित लक्ष्मण होटल में गिरफ्तार चारों आरोपी होटल मालिक से पानी का बोतल लेने को लेकर उलझ गए. इस दौरान इन लोगों ने होटल वाले के साथ मारपीट शुरू की. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची तो आोरपी जवान पुलिस से भी उलझ पड़े. उसके बाद थाना से 15 पुलिस जवान और अधिकारी पहुंचे तब जाकर आरोपी जवानों को कंट्रोल किया जा सका. थाना प्रभारी अंकित पांडे ने बताया कि यह सभी जवान देश सेवा, पुलिस सेवा में रहने के बाद भी अनुशासन को तोड़ रहे हैं. इससे बड़ा कोई अपराध हो नहीं सकता है. इसलिए इन लोगों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग :  ईद ए मिलाद उन नबी जुलूस में करंट फैला, एक व्यक्ति की मौत, पांच गंभीर रूप से झुलसे
    Next Article लातेहार : नाबालिग से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    Related Posts

    झारखंड

    उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    January 15, 2026
    क्राइम

    पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली

    January 15, 2026
    जमशेदपुर

    कैरव गांधी अपहरण केस : इंडोनेशिया के नंबर से आया कॉल, मांगी फिरौती

    January 15, 2026
    Latest Posts

    उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    January 15, 2026

    अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौ’त, भड़के परिजनों ने किया बवाल

    January 15, 2026

    ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 शुरू, भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

    January 15, 2026

    पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली

    January 15, 2026

    कैरव गांधी अपहरण केस : इंडोनेशिया के नंबर से आया कॉल, मांगी फिरौती

    January 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.