Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार : डाटम-पातम जलप्रपात में दो युवक डूबे, नाहने के दौरान हुआ हादसा
    झारखंड

    लातेहार : डाटम-पातम जलप्रपात में दो युवक डूबे, नाहने के दौरान हुआ हादसा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: झारखंड के प्रसिद्ध डाटम-पातम जलप्रपात में दो युवक डूब गए. युवकों को अभी जलप्रपात से बाहर नहीं निकाला जा सका है. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को निकालने की कोशिश की. प्रपात में डूबे युवक बालूमाथ थाना क्षेत्र के जीलिंगा रहने वाले प्रकाश कुमार और अभय मेहता बताए जा रहे हैं. दरअसल, रविवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के जीलिंगा गांव के सात युवक हेरहंज थाना क्षेत्र में स्थित डाटम पातम जलप्रपात घूमने आए थे.

    इसी बीच प्रकाश कुमार और अभय मेहता जलप्रपात में नहाने के लिए चले गए. इस दौरान दोनों गहरे पानी में जाकर डूब गए. नहाने गए दोनों युवक जब काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आए तो उनके साथ गए अन्य युवकों को शक हुआ. युवकों ने हल्ला मचा कर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई. जब ग्रामीण भी युवक का पता नहीं पाए तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया लोकिन, अब तक युवकों का कोई अता पता नहीं है.

    जलप्रपात में डूबे दोनों युवकों के साथ आए संदीप कुमार ने बताया कि सभी दोस्तों का प्लान था कि सिर्फ जलप्रपात का भ्रमण करेंगे. किसी ने भी नहाने की योजना नहीं बनाई थी लेकिन, प्रकाश और अभय बिना कुछ बताए अचानक नदी में नहाने चले गए. जब तक अन्य दोस्त उन्हें नदी से बाहर आने के लिए कहते तब तक तो दोनों गहरे पानी में जाकर डूब गए थे.

    बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम तक जलप्रपात में डूबे युवकों का कोई अता पता नहीं चल पाया. अंधेरा हो जाने के कारण बचाव कार्य जारी रखना संभव नहीं था. संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को गोताखोरों को बुलाकर जलप्रपात में डूबे युवकों का पता लगाया जाएगा. मालूम हो, यह जलप्रपात काफी खतरनाक है. यहां अक्सर दुर्घटनाें होती रहती हैं. इसके बावजूद इस जलप्रपात के आसपास सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका: ग्रामीणों ने एक परिवार को डायन बताकर मैला पिलाया, लोहे से दागा
    Next Article पलामू:  SBI बैंक मैनेजर और सहायक नगर आयुक्त के बीच मारपीट, FIR दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.