Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 12:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले कुणाल षाड़ंगी, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था से कराया अवगत
    झारखंड

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले कुणाल षाड़ंगी, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था से कराया अवगत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुरुवार को दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। जहां उन्होंने झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ हाल के दिनों में हुई गंभीर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जरूरी पहल की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राज्य में हत्या, बलात्कार, लूट, उत्पीड़न की घटनाएं आम हो चुकी हैं। दिन दहाड़े बैंक लूटे जा रहे हैं।.

    उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन सरकार में बैठे लोगों के करीबी व भ्रष्टाचार में लिप्त सहयोगियों को एके-47 राइफल धारी अंगरक्षक मुहैया कराने में व्यस्त हैं। अंकिता को जलाकर मार देने वाले कांड में जिस डीएसपी नूर मुस्तफा ने एफआइआर में बच्ची की उम्र गलत लिखवाई उस पर राज्य सरकार ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है. पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग एक अलग उद्योग बन चुका है।

    भाजपा नेता कुणाल ने अमित शाह को बताया कि राज्य के लगभग सभी बड़े शहर ड्रग्स की गिरफ्त में है। धड़ल्ले से सीमावर्ती थानों में कोयला, बालू, मवेशियों की तस्करी होती है और थानेदारों का रेट बंधा हुआ है। नीचे से ऊपर तक सबका हिस्सा तय है, इसलिए सरकार जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। राज्य को अंधाधुंध तुष्टिकरण की आग में झोंककर पूरी सरकार कुर्सी बचाने के लिए कभी खूंटी तो कभी रायपुर भाग रही है।

    कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार द्वारा जेल कैदियों की स्थिति को सुधारने के लिए बनाए गये नियम राज्य में सही ढंग से क्रियाविंत नहीं होने को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह विभाग के अधीन झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग का अभी तक प्रखंड स्तर तक कैडर निर्माण नहीं हो पाया है, जिसके कारण आपदा की स्थिति में समन्वय स्थापित करने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया कि इन सभी विषयों पर वे जल्द समीक्षा कर आवश्यक पहल करेंगे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाल संरक्षण में बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता की जरूरत: राजेश्वरी बी
    Next Article रांची : पुंदाग में शख्स ने अपने साले से पूछा बीवी का पता, नहीं बताया तो कर दी फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पैतृक मैपिंग को तेज़ करने के लिए समीक्षा बैठक की

    October 30, 2025
    गिरिडीह

    गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व : गिरिडीह में बड़े धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

    October 30, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाला : ACB आज फिर मनोज कुमार से करेगी पूछताछ

    October 30, 2025
    Latest Posts

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पैतृक मैपिंग को तेज़ करने के लिए समीक्षा बैठक की

    October 30, 2025

    हर उम्र के लिए जरूरी है दूध, कितना और कब पियें… जानें

    October 30, 2025

    गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व : गिरिडीह में बड़े धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

    October 30, 2025

    बिहार विस चुनाव 2025 : NDA आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र

    October 30, 2025

    मंदिर पहुंचते ही खुल गई फर्जी IPS अधिकारी की पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.