Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री सोरेन के प्रति आभार प्रकट
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री सोरेन के प्रति आभार प्रकट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू होने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने प्रोजेक्ट भवन के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का स्वागत किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरानी पेंशन योजना लागू होने पर आभार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ को धन्यवाद देते हुए कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग देश भर में हो रही है. उन्होंने कहा कि पेंशन को आम तौर पर बुढ़ापे का सहारा माना जाता है, किसी न किसी वजह से पूर्व में जो बुढ़ापे की लाठी छूट गयी थी, उसे सरकार ने देने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि जो स्थिति है उसमें बाल बच्चों से ज्यादा भरोसा पेंशन पर ही करना होता है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 2019 से पहले भी कुछ समय के लिए राज्य का नेतृत्व किया था और उस समय से हमारी सोच राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की रही है. कई संवर्गों में 5% से 15% लोग काम कर रहे हैं, प्रशासनिक सुधार के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट भी सरकार को मिल चुकी है. आपकी खुशी में मुझे भी खुशी है, हम जिस पद पर हैं, उस पद पर कल कोई और होगा, परसों कोई और होगा पर व्यवस्था यूं ही चलती रही है.

    इसलिए निर्भीक होकर काम करें, फाइल विभागों के चक्कर न काटे इसके लिए भी सोचना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी अधिकारियों-पदाधिकारियों को भी मिलकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी दूसरे राज्य जाकर अच्छी चीजों की जानकारी लें, और राज्य का विकास करें.

    राज्य प्रशासनिक सेवा के संघ भवन की मांग पर उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है. चाइल्ड केयर लीव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हमें जानकारी मिली कि सहायक पुलिस को एक भी अवकाश नहीं है, ये गलत है, उन्होंने कहा कि संघ ने जो मांगें रखी है उस पर सरकार विचार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी IAS-IPS अधिकारियों की तरह सर्किट हाउस का लाभ मिलेगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अगर उच्च शिक्षा के लिए आगे जाना चाहते हैं तो पढ़ाई की अवधि तक वेतन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में संसाधनों की कमी नहीं है, सिर्फ इच्छा शक्ति की कमी है. मुख्यमंत्री ने राज्य प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वह ऐसी व्यवस्था करें कि एक भी व्यक्ति यूनिवर्सल पेंशन से ना छूटे.

    कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ओल्ड पेंशन के कैबिनेट मंजूरी के बाद लगातार सरकार को बधाई मिल रहा है, जो मांगें संघ ने रखा है उसमें कई जायज मांगे हैं. वहीं मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे ने कहा कि सरकार लगातार जनउपयोगी कार्य कर रही है, जिसका असर राज्य के विकास पर पड़ेगा. झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा ने कहा कि संघ के होनेवाली आमसभा के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा को 2010 से प्रीमियर सेवा घोषित की है परंतु झारखंड में ऐसा नहीं हुआ, इसलिए झारखंड में भी इसे प्रीमियर सेवा घोषित किया जाए. मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: कैशकाण्ड मामले में कांग्रेस विधायकों ने मांगे 8 हफ्ते
    Next Article अस्पताल में इलाज कराने आयी महिला ने डॉक्टर और नर्स पर दुर्व्यवहार व आपत्तिजनक शब्द कहने का लगाया आरोप, हंगामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.