Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर : एयरपोर्ट की सुरक्षा में भारी चूक, एटीसी से जबरन क्लीयरेंस लेने के आरोप में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे समेत 7 लोगों के खिलाफ शिकायत
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर : एयरपोर्ट की सुरक्षा में भारी चूक, एटीसी से जबरन क्लीयरेंस लेने के आरोप में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे समेत 7 लोगों के खिलाफ शिकायत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2022Updated:September 2, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। गोड्डा लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे, उनके पुत्र कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी के विरुद्ध देवघर एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश करने और अपना प्रभाव का इस्तेमाल कर जबरन एटीसी क्लियरेंस लेने पर कुंडा थाना में शिकायत दी गयी है। इसके अलावे देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा पर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं यात्रियों को अप्रत्यक्ष रुप से एटीसी रूम में प्रवेश करने पर सहमति देने के आरोप के तहत भी शिकायत की गयी है।

    देवघर एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन ने लिखित शिकायत दी है। आवेदन के अनुसार, 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे सांसद निशिकांत दुबे, उनके पुत्र कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा, शेषाद्री दुबे, सुनील तिवारी समेत अन्य लोग चार्टर्ड प्लेन से देवघर आये थे। शाम में वापसी के दौरान दुबे समेत अन्य लोग जबरन एटीसी रूम में प्रवेश कर गए। ज्ञात हो कि देवघर एयरपोर्ट में नाईट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है। वहीं एटीसी रूम में सांसद और उनके साथ के लोग जबरन प्रवेश कर गए। इसके बाद जबरन क्लीरियेन्स लेकर सांसद और उनके साथ के लोग चार्टर्ड प्लेन से वापस लौट गए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के गढ़ ट्राई जंक्शन में पहली बार सुरक्षाबल-माओवादी के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराया दो सेक्शन कमांडर को
    Next Article BJP सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी सहित 9 पर जबरन ATC रूम में घुसने का आरोप, केस दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.