Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jan, 2026 ♦ 9:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नक्सलियों के गढ़ ट्राई जंक्शन में पहली बार सुरक्षाबल-माओवादी के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराया दो सेक्शन कमांडर को
    झारखंड

    नक्सलियों के गढ़ ट्राई जंक्शन में पहली बार सुरक्षाबल-माओवादी के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराया दो सेक्शन कमांडर को

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भाकपा माओवादियों के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए उन पर प्रहार कर रही है। नक्सली संगठन दिन पर दिन कमजोर तो हुए है, लेकिन कुछ नक्सली नेता अब भी सक्रिय है। इसी क्रम में आज झारखंड पुलिस की मुठभेड़ 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल के दस्ते के साथ हुई है। यह मुठभेड़ नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला ट्राई जंक्शन में हुई है। जिसमें झारखंड पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए दो सेक्शन कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिन नक्सलियों को मार गिराया है, उनमें काली मुंडा और रिला माला उर्फ संथाली शामिल है।

    इस दौरान सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को एक एसएलआर, पांच मैगजीन, वायरलेस सेट और अन्य उपयोगी सामान मिला है। इस कार्रवाई में झारखंड जगुआर, कोबरा -209, सीआरपीएफ, चाईबासा और सरायकेला की पुलिस टीम शामिल थी। उक्त जानकारी आईजी ऑपेरशन अमोल वेणुकान्त होमकर ने दी। उन्होंने कहा कि पहली बार नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षाबल का प्रवेश हुआ है। बहुत जल्द ही इस गढ़ को समाप्त कर ट्राई जंक्शन को खत्म किया जाएगा।

    बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकजुट हुए थे नक्सली
    आईजी ऑपेरशन अमोल होमकर ने कहा कि सूचना मिली थी कि सरायकेला, चाईबासा और खूंटी के सीमावर्ती इलाके में 1 करोड़ के नक्सली अनल के नेतृत्व में नक्सलियों का जमावड़ा हुआ है। पूरी टीम किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। जिस जगह पर नक्सली एकजुट हुए है, वो ट्राई जंक्शन कहलाता है। इस पर एक टीम का का गठन कर नक्सलियों के नापाक मंसूबे को असफल करने के लिए टीम जंगल मे सर्च अभियान पर निकली। सुरक्षाबलों को सामने देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की। जिसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो सेक्शन कमांडर को मार गिराया है। वहीं, 1 करोड़ का इनामी नक्सली अनल जंगल का फायदा उठाकर दस्ते के सदस्यों के साथ फरार हो गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : बीसीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पांच लाख की ठगी, पिता न्याय की लगा रहे गुहार
    Next Article देवघर : एयरपोर्ट की सुरक्षा में भारी चूक, एटीसी से जबरन क्लीयरेंस लेने के आरोप में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे समेत 7 लोगों के खिलाफ शिकायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अंतरराष्ट्रीय पटल पर झारखंड को स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है फोरम : चेंबर

    January 18, 2026
    जमशेदपुर

    साझी विरासत और शिक्षा से ही मजबूत होगा समाज : सरयू राय

    January 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों को बेचने और भीख मंगवाने वाले गिरोह का खुलासा, एसआईटी ने 15 को दबोचा

    January 18, 2026
    Latest Posts

    अंतरराष्ट्रीय पटल पर झारखंड को स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है फोरम : चेंबर

    January 18, 2026

    साझी विरासत और शिक्षा से ही मजबूत होगा समाज : सरयू राय

    January 18, 2026

    बच्चों को बेचने और भीख मंगवाने वाले गिरोह का खुलासा, एसआईटी ने 15 को दबोचा

    January 18, 2026

    आदित्यपुर में पुलिस का एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    January 18, 2026

    लालगढ़ मंदिर मामले में सांसद निशिकांत दुबे का ऐलान- ’31 जनवरी को खुद शुरू कराऊंगा निर्माण’

    January 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.