Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»भोगनाडीह बवाल का मास्टरमाइंड गोड्डा से गिरफ्तार, दोनों आरोपी BJP के बेहद करीबी
    गोड्डा

    भोगनाडीह बवाल का मास्टरमाइंड गोड्डा से गिरफ्तार, दोनों आरोपी BJP के बेहद करीबी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 1, 2025Updated:July 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भोगनाडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Godda : साहिबगंज के भोगनाडीह में बीते दिन हुए बवाल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोड्डा से दो संदिग्ध लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार और ओड़िशा निवासी गणेश मंडल शामिल है। उक्त जानकारी गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी बीजेपी पार्टी के बेहद करीबी है। गिरफ्तार सुधीर ने सोची समझी साजिश के तहत भोगनाडीह में बवाल मचाने की योजना रची थी। लेकिन पुलिस की तत्परता से मामले को समय रहते शांत करा लिया गया।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-01-at-6.31.38-PM.mp4

    झारखंड में माहौल खराब करने में नाकाम हुए सुधीर कुमार

    गोड्डा एसपी ने कहा कि भोगनाडीह से इस बवाल की शुरुआत होनी थी, जो समय रहते हुए नाकाम साबित कराया गया है। इससे पूर्व गिरफ्तार दोनों संदिग्ध व्यक्ति को साहिबगंज इलाके में लगातार देखा जा रहा था। उन्होंने कहा कि साहिबगंज एसपी की सूचना पर दोनों को गोड्डा के नगर इलाके से पकड़ा गया है। दोनों के पास से पुलिस ने तीन अवैध हथियार बरामद किया है।

    साड़ी, पैसा, हथियार समेत अन्य सामान बांट रहे थे संथाल में

    पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार सुधीर कुमार किसी बड़े नेता का सोशल मीडिया संभालने का काम करता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में बवाल करवाने के उद्देशय से पिछले कई दिनों से गिरफ्तार सुधीर कुमार समेत अन्य लोगों को साहिबगंज, पाकुड़, दुमका समेत अन्य सुदूरवर्ती गांवों में साड़ी, पैसा बांटते देखा गया था। इस मामले में बरहेट थाना में मामला भी दर्ज किया गया है।

    क्या है मामला

    हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में सोमवार को सिदो कान्हु पार्क में पूजा करने को लेकर शहीद के वंशज और पुलिस के बीच झड़प हुई. इस झड़प में आदिवासियों ने तीर धनुष से हमला किया तो हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज कर सभी को खदेड़ा था. इसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी.

    Also Read : मूसलाधार बारिश में महिला को लूटने वाला उच्चका धराया

    both the accused are very close to BJP The mastermind of Bhognadih riot arrested from Godda दोनों आरोपी BJP के बेहद करीबी भोगनाडीह बवाल का मास्टरमाइंड गोड्डा से गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली बिल पर 5% सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव तुगलकी फरमान : अजय राय
    Next Article सक्रिय माओवादी को समाप्त करने की बनी नई रणनीति, एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई होगी शुरु

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.