Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में एक तरफा प्यार में छात्रा से छेड़छाड़, बात नहीं करने पर दी जान से मारने की धमकी
    झारखंड

    बोकारो में एक तरफा प्यार में छात्रा से छेड़छाड़, बात नहीं करने पर दी जान से मारने की धमकी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बोकारो में एक तरफा प्यार का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा ने एक मुस्लिम युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता ने बात नहीं करने पर फोटो वीडियो वायरल करने और जेल जाने पर पूरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम युवक पर महिला थाने में मामला दर्ज कराया है. अब इस प्रकरण के बाद पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है.

    शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक के घर में दबिश दी. लेकिन आरोपी युवक घर से फरार हो चुका है. पीड़िता और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते हैं. पिछले एक वर्ष से आरोपी युवक पीड़ित छात्रा को पढ़ाई करने जाने के दौरान सड़क पर रोक कर छेड़छाड़ करने का काम कर रहा था. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है.

    कंप्यूटर क्लास जाने के दौरान करता था छेड़खानी 

    पीड़िता की मां का कहना है कि हम ने आरोपी की मां को जाकर इसकी शिकायत की थी ,लेकिन आरोपी की मां ने इस पर ध्यान नहीं दिया. उसका कहना था कि आरोपी मेरा कोई नहीं है. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 4 बेटियां ही हैं और आरोपी हम लोगों को अकेला समझ रहा था, जिस कारण लगातार इस तरह की हरकत आरोपी के द्वारा किया जा रहा था. हम लोगों ने इस मामले को काफी समझाने का प्रयास किया ताकि बदनामी नहीं हो. लेकिन, जब बेटी कंप्यूटर क्लास करने जा रही थी तो बीच सड़क पर बाइक से रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और बात करने का दबाव डालने लगा. वहीं इस दौरान का वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दे रहा था.जब पानी सर से ऊपर चला गया तो इस मामले की शिकायत थाने में की.

    मोहल्ले के लोगों ने भी आरोपी को बताया बदमाश 

    वहीं आसपास रहने वाले मोहल्ले के लोग इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. लेकिन, दबी जुबान में मोहल्ले में रहने वाले लोगों का कहना है कि आरोपी युवक काफी बदमाश है और लगातार लोगों से लड़ाई झगड़ा करने का काम करते रहता है. उसके परिवार वाले भी लोगों से उलझने का काम करते रहते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह युवक एक वर्ष से पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा भी हुआ था.

    मामले को देखते हुए आरोपी के मां ने अपने बेटे को बोकारो से बाहर काम करने के लिए भेज दिया था. लेकिन, वह जब पैसे कमा कर घर लौटा तो फिर से छेड़छाड़ करने लगा. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी के गिरफ्तारी करने के लिए प्रयास कर रही है. वहीं महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. लेकिन आरोपी के चेन्नई भाग जाने की बात सामने आई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम सोरेन की अध्यक्षता में सुखाड़ पर हाई लेवल बैठक, आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article जमशेदपु: चार लाख रुपये की चोरी के मामले का उदभेदन, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.