Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 3:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : नेशनल हाईवे 75 पर पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन पुलिसकर्मी घायल
    झारखंड

    पलामू : नेशनल हाईवे 75 पर पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन पुलिसकर्मी घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः  NH 75 पर पुलिस की एक एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी. इस हादसे में पुलिस के एक हवलदार और दो जवान जख्मी हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. जहां सबकी हालत खतरे से बाहर है, जख्मी सभी पुलिस कर्मी सतबरवा थाना में तैनात है.

    जानकारी के अनुसार सतबरवा थाना की पुलिस की एक टीम नेशनल हाइवे 75 पर एक न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े एक पदधिकारी को एस्कॉर्ट कर रहे थे.इसी क्रम में सतबरवा थाना क्षेत्र के पोखराहा में नेशनल हाईवे 75 पर पुलिस की वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो गयी. इस हादसे में हवलदार रामेश्वर सिंह सरदार, जवान धर्मेंद्र कुमार और दुर्गेश तिवारी जख्मी हो गए हैं. जख्मी हवलदार रामेश्वर सिंह सरदार सरायकेला के रहने वाले हैं जबकि जख्मी जवान धर्मेंद्र कुमार लेस्लीगंज के हरतुआ और दुर्गेश तिवारी पलामू के रहने वाले हैं.

    दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अन्य पुलिसकर्मी ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी और सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय सभी का हाल-चाल जानने के लिए एमएमसीएच पहुंचे.

    पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा और अन्य पुलिस के वरीय अधिकारी ने जख्मी पुलिसकर्मियों के इलाज को लेकर कई निर्देश दिए हैं. जिस इलाके में दुर्घटना हुई है उस इलाके में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. बारिश के कारण रोड में कई जगह फिसलन हो गयी है और गड्ढों में पानी भर गया है. सतबरवा थाना के NH 75 पर दुबियाखाड़, लहलहे, पोखराहा में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में हाल ही में एक सर्वे भी किया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article22 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article बसंत सोरेन के मामले में चुनाव आयोग में सुनवाई अब 29 अगस्त को, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

    Related Posts

    झारखंड

    हेमंत सरकार बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन : बाबूलाल मरांडी

    July 4, 2025
    खूंटी

    BDO ने खाद-बीज दुकानों का किया औचक निरीक्षण, कई एक्सपायर्ड सामान बरामद

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    स्कूल ड्रेस पहने फंदे से लटकी मिली छात्रा, आठवीं में करती थी पढ़ाई…

    July 4, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन : बाबूलाल मरांडी

    July 4, 2025

    BDO ने खाद-बीज दुकानों का किया औचक निरीक्षण, कई एक्सपायर्ड सामान बरामद

    July 4, 2025

    स्कूल ड्रेस पहने फंदे से लटकी मिली छात्रा, आठवीं में करती थी पढ़ाई…

    July 4, 2025

    BPSC 71वीं परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी PT

    July 4, 2025

    कढ़ी पत्ते : सेहत का खजाना, जानें इसके गजब के फायदे

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.