Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत के स्टार रेसलर ने 65 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए जीता गोल्ड मेडल
    खेल-सिनेमा

    भारत के स्टार रेसलर ने 65 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बर्मिंघम: पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 62 किलोग्राम भारवर्ग में शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. बजरंग ने फाइनल में कनाडा के लाचनाल मैक्निल को 9-2 मात देकर सोने का तमगा हासिल किया.

    बता दें, बजरंग पूनिया का ये कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा मेडल है. बजरंग ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड जीता. पिछली बार गोल्ड कोस्ट में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था. उसी स्वर्णिम कामयाबी को उन्होंने दोहराया. ग्लास्गो में बजरंग गोल्ड जीतने से चूक गए थे.

    साल 2014 में उन्हें सिल्वर मेडल से संतुष्ट रहना पड़ा था. बजरंग ने शुरू से ही दबदबा दिखाया और कनाडा के पहलवान को कोई मौका नहीं दिया. पहले राउंड में उन्होंने 1-0 की बढ़त ली, फिर तीन अंक का दांव लगाकर स्कोर 4-0 कर दिया. पहले राउंड में वह इसी स्कोर के साथ गए.

    मैक्निल ने दूसरे राउंड में आते ही आक्रामक खे दिखाया और बजरंग को टेकडाउन कर दो अंक लिए. बजरंग हालांकि दो और अंक लेने में सफल रहे जिससे स्कोर 6-2 हो गया और यहां से बजरंग हावी ही रही. बजरंग ने फिर मैक्निल को बाहर कर एक अंक और लिया. यहां स्कोर 7-2 हो गया था. इसके बाद बजरंग ने टेकडाउन से दो और अंक लेकर स्कोर 9-2 कर दिया. यहां से कनाडा के खिलाड़ी के पास वापसी करने का मौका खत्म हो गया.

    बजरंग ने इंग्लैंड के जॉर्ज रैम पर 10-0 की जीत से आसानी से फाइनल में जगह बनाई, बजरंग ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मौरिशस के जीन गुलियाने जोरिस बांडोऊ को महज एक मिनट में पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंचे. उन्हें क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में दो मिनट से भी कम समय लगा.

    उन्होंने शुरूआती दौर में नौरू के लोवे बिंघम को गिराकर आसान जीत दर्ज की. बजरंग ने एक मिनट अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने में लिया और फिर जकड़ने की स्थिति से अचानक बिघंम को पटक कर मुकाबला खत्म कर दिया. बिंघम को इस अचानक से हुए दांव का पता नहीं चला और भारतीय पहलवान आसानी से जीत गया.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article6 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article राजस्थान : अजमेर जिले में बच्चों को लेकर महिला के कुंए में कूदने से चार बच्चों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.