Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 10:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हर घर तिरंगा अभियान को पार्टी कार्यकर्ता मिशन के रूप में लेकर कार्य करें : के के गुप्ता
    झारखंड

    हर घर तिरंगा अभियान को पार्टी कार्यकर्ता मिशन के रूप में लेकर कार्य करें : के के गुप्ता

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के निमित “हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा, रांची महानगर जिला की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता की अध्यक्षा में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए एवं अगामी होने वाले सिलसिलेवार कार्यक्रमों की तैयारी का कार्यकर्ताओं से जायजा लिया।

    बैठक में तय किया गया की हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगामी 09–10 अगस्त को राजधानी के सभी 17 सांगठनिक मंडलों में तिरंगे के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाईकिल जुलूस, 11 से 13 अगस्त को सभी मंडलों में प्रभातफेरी, एवं जनजागरण तथा 13 से 15 अगस्त को रांची के हर घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

    बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज पूरा देश अमृत महोत्सव के उल्लास में है। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता मेहनत कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि इसबार की स्वतंत्रता दिवस विशेष होने वाला है। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की इस बार कोई ऐसा घर न बचे जिस घर पर तिरंगा न लगा हो।

    वहीं, महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को पार्टी कार्यकर्ता मिशन के रूप में लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान से देश के नागरिकों में राष्ट्रीयता का भाव और जागृत होगा। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़–चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

    बैठक का संचालन महानगर के महामंत्री वरुण साहु एवं धन्यवाद ज्ञापन बलराम सिंह ने किया
    बैठक में कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, जितेंद्र पटेल, नीरज सिंह, ललिता ओझा, राकेश सिंह गुड्डू, राहुल चौधरी, रणधीर सिंह, रजनीश पांडेय, अश्विनी सुखीजा, सोनू सिंह, अनीता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, राम लगन राम, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, जॉनी वॉकर खान, ओम प्रकाश पांडेय, विकास रवि, सुबेश पांडेय, सुजीत शर्मा, उमेश यादव, पप्पू जायसवाल, रामजी प्रसाद, सूर्या साहु, विनोद महतो, आनंद वर्मा, निलेश सिंह, दीपक शाह सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो :  जगंली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया, खेत-मकान रौंदे
    Next Article तीन कुख्यात अपराधियों को सीसीए के तहत किया गया निरुद्ध, उपायुक्त ने दिए आदेश

    Related Posts

    झारखंड

    लगातार हो रही बारिश से रांची की स्वर्णरेखा नदी उफान पर… देखें वीडियो

    August 23, 2025
    झारखंड

    PCI नियमों का पालन नहीं करने वाले फार्मेसी कॉलेज होंगे बंद, तीन कॉलेजों पर गिरी गाज

    August 23, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अभी बारिश से राहत नहीं, तीन दिन और बरसेंगे मेघ

    August 23, 2025
    Latest Posts

    नियाग्रा फॉल्स से यात्रियों को लेकर लौट रही बस का एक्सीडेंट, पांच की गई जान, ड्राइवर का ध्यान भटकने से हुआ हादसा

    August 23, 2025

    पटना में ऑटो और हाइवा के जोरदार टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौ’त

    August 23, 2025

    भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, ट्रंप ने जताया भरोसा

    August 23, 2025

    BCCI ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में किया बड़ा फेरबदल

    August 23, 2025

    चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.