Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 10:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा, कभी नहीं छोड़ूंगा, मेरी पत्नी सुनीता चौधरी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया
    झारखंड

    रामगढ़ : आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा, कभी नहीं छोड़ूंगा, मेरी पत्नी सुनीता चौधरी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ । अधिकृत रूप से अभीतक भाजपा गठबंधन ने किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन मंगलवार को पूर्व मंत्री व गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। मैं इस जिले को कभी नहीं छोडूंगा। इसबार पार्टी ने मेरी पत्नी सुनीता चौधरी को रामगढ़ विधानसभा में उम्मीदवार घोषित किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि एक लाख मतों से सुनीता चौधरी विजयी होंगी।
    मंगलवार को वे रामगढ़ शहर के गणक मैरिज हॉल में आयोजित पार्टी के मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के विकास मॉडल को देखकर ही गिरिडीह की जनता ने मुझे अपना सांसद बनाया है। उन्हें आजसू पर इतना भरोसा है कि आजतक गिरिडीह लोकसभा में किसी भी सांसद को इतना वोट नहीं मिला था जो मुझे मिला।
    कार्यक्रम में उन्होंने तीन दर्जन से अधिक लोगों को आजसू की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन छोड़कर आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वाले लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम में आजसू के नेता रफीक अनवर, नीरज मंडल, धर्मेंद्र कुमार उर्फ भोपाली, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।
    विरोधियों को मोतियाबिंद हो गया है, ऑपरेशन करायें
    गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि रामगढ़ में आजसू के विरोधियों को मोतियाबिंद हो गया है। आजसू ने 15 वर्षों में रामगढ़ में जो विकास कार्य किया है, उससे यह जिला पूरे प्रदेश में एक मॉडल जिला के रूप में प्रस्तुत हुआ है। इसके बावजूद पार्टी के विरोधी कहते हैं कि जिले में कहीं विकास नजर ही नहीं आ रहा है।विकास के पायदान पर रामगढ़ प्रदेश का पहला जिला
    सांसद चौधरी ने कहा कि रामगढ़ पूरे प्रदेश में 24वां जिला बना है, लेकिन विकास के पायदान पर यह प्रदेश का पहला जिला है। पूरे प्रदेश में यह जिला पहला ओडीएफ जिला घोषित हुआ। बिजली आपूर्ति में भी यह जिला अव्वल रहा है। 2020 तक रामगढ़ विधानसभा के हर घर तक पाइप लाइन बिछाकर पानी की सप्लाई देने वाला रामगढ़ पहला जिला बनेगा। उन्होंने कहा कि पानी के साथ रसोई गैस सप्लाई भी पाइप लाइन से होगी। इस योजना में रामगढ़ जिले का नाम शामिल कर लिया गया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : एसडीओ अनंत कुमार ने दिया आदेश, भीड़भाड़ वाले इलाके में नहीं होगी पटाखों की बिक्री
    Next Article हिन्दू नेता भैरव को मिली जान से मारने की धमकी, फोनकर्ता ने कहा काम छोड़ दो नही तो कमलेश तिवारी जैसा हाल होगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.