Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Mar, 2026 ♦ 1:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : एसडीओ अनंत कुमार ने दिया आदेश, भीड़भाड़ वाले इलाके में नहीं होगी पटाखों की बिक्री
    झारखंड

    रामगढ़ : एसडीओ अनंत कुमार ने दिया आदेश, भीड़भाड़ वाले इलाके में नहीं होगी पटाखों की बिक्री

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ । रामगढ़ जिले में इस वर्ष भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखों की बिक्री नहीं होगी। यह आदेश मंगलवार को रामगढ़ एसडीओ अनंत कुमार ने जारी किया है।
    उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ के मौके पर रामगढ़ शहर में पटाखों का बाजार लग जाता है। शहर के मुख्य बाजार चट्टी बाजार और लोहार टोला में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। ऐसी स्थिति में कोई हादसा ना हो इसलिए रामगढ़ डीसी संदीप सिंह के निर्देश के आलोक में यह आदेश जारी किया गया है। सभी पटाखा विक्रेताओं को सिद्धू कान्हू मैदान में पटाखे की दुकान लगानी होगी। वहीं ग्राहक खरीदारी करेंगे। एसडीओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में निजी भवन, दुकान के बाहर, नाली के ऊपर, फुटपाथ, सरकारी भूमि, गलियों, संकीर्ण बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ खुलेआम पटाखों की बिक्री का कार्य नहीं करेंगे। पटाखों का भंडारण निवास गृह एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में नहीं किया जाएगा। निर्देश की अवहेलना होने पर विस्फोटक विक्रय नियमावली 2008 में निहित प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
    एसडीओ ने कहा कि पटाखे विक्रेताओं को अपनी बिक्री स्थल पर पर्याप्त बालू भरे बोरे, पानी भरा ड्रम, छोटी बाल्टी एवं अग्निशामक रखते हुए सुरक्षा के तमाम आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने होंगे। अधिक आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर इसबार पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। विक्रेताओं को पटाखे आदि का क्रय किसी निबंधित दुकान से ही करना होगा। विदेशी, गैरकानूनी तरीके से आयातित पटाखे तथा प्रतिबंधित पटाखे की बिक्री करने पर उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण नियमावली 1986 के अंतर्गत बिक्री किए जाने वाले पटाखों की ध्वनि मानक से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मामले में हाई कोर्ट ने एसीबी से मांगा जवाब
    Next Article रामगढ़ : आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा, कभी नहीं छोड़ूंगा, मेरी पत्नी सुनीता चौधरी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बच्चा चोरी की अफवाह में फंसे दो लोग, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

    March 7, 2026
    झारखंड

    JPSC APP परीक्षा का रिजल्ट मार्च में, 160 पदों पर होगी नियुक्ति

    March 7, 2026
    झारखंड

    इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में 10 मार्च को हड़ताल, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली पर असर संभव

    March 7, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर में बच्चा चोरी की अफवाह में फंसे दो लोग, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

    March 7, 2026

    JPSC APP परीक्षा का रिजल्ट मार्च में, 160 पदों पर होगी नियुक्ति

    March 7, 2026

    यूपी के डिप्टी CM इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर, धुएं में सुरक्षित उतरे 6 लोग

    March 7, 2026

    इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में 10 मार्च को हड़ताल, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली पर असर संभव

    March 7, 2026

    रांची के पारचुट्टू में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्री शिव शक्ति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज

    March 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.