Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला : पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मरण दिवस, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    गुमला : पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मरण दिवस, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गुमला : पुलिस संस्मरण दिवस पर पुलिस द्वारा शहीदों के सम्मान में परेड का आयोजन किया गया… पुलिस लाइन गुमला स्थित परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी, एसडीपीओ, सार्जेंट मेजर समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया…

    इस मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारियों ने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र स्थित बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान देश के लिये शहादत दी उनके गौरवपूर्ण साहस का वर्णन किया गया। साथ हज शहीदों की याद में मौन धारण किया गया व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

    सरायकेला : शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

    सरायकेला । सरायकेला पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया। कर्तव्य के दौरान पिछले एक साल में देश में शहीद हुए कुल 292 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
    सशस्त्र जिला बल के जवानों ने सलामी शस्त्र व शोक शस्त्र के पश्चात दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इस क्रम में सरायकेला जिले में शहीद हुए पांच पुलिसकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी गई। स्मरण दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी कार्तिक एस ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने आम लोगों की सुरक्षा व कर्तव्य के दौरान शहीद होकर सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे जांबाज शहीद पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को आज के दिन नमन है। ऐसे वीर सपूतों के लिए देश व झारखंड पुलिस को गर्व है। एसपी ने कहा कि हमें खुद को सुरक्षित रखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरे ईमानदारी के साथ सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहना है। एसपी ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : लंच तक भारत ने 129 पर दिये द.अफ्रीका को 6 झटके
    Next Article पलामू : गरीब रथ एक्सप्रेस से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाएं व एक बच्ची की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.