Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»श्रावणी मेला : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के नारे से भक्तिमय हुआ माहौल, सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के नारे से भक्तिमय हुआ माहौल, सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। श्रावणी मेला के पहले दिन गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान शिव का दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के हर-हर भोले और हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान है। पावन महीना सावन के शुरू होते ही पूरे देवघर का माहौल भक्तिमय हो गया है।

    एक महीने तक चलने वाली श्रावणी मेले की पहले दिन ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. बाबा मंदिर पहुंचे श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज में गंगा नदी से जल लेते हैं और 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के जत्थे से पूरा देवघर शहर गेरुवा रंग में रंग चुका है और हर गली में सिर्फ बोल बम के नारे गूंज रहे है। वहीं, प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को सरल और सुलभ दर्शन को लेकर मुक्कमल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    देश के कोने कोने से बाबा भोले नाथ का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिख रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज से अरघा सिस्टम से जलाभिषेक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रावणी मेले के दौरान बाबा मंदिर में स्पर्श पूजन बंद कर दिया गया है। ताकि कम समय में ज्यादा श्रद्धालु पूजा कर सकें। इसके साथ ही एक महीने तक वीआईपी सेवा भी बंद कर दी गयी है।

    सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

    सीएम हेमंत सोरेन ने पवित्र सावन माह के शुभ अवसर पर झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ आप सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पतरातू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, 7 वर्षीय बच्ची की मौत
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक अभियंता नियुक्ति की परीक्षा में आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    July 7, 2025
    खेल

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025
    Latest Posts

    युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    July 7, 2025

    देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    July 7, 2025

    बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर

    July 7, 2025

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.