Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»6 साल बाद सफायर स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेंगी
    जोहार ब्रेकिंग

    6 साल बाद सफायर स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेंगी

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2022Updated:July 7, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड उच्च न्यायालय ने रांची के प्रतिष्ठित सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड की जांच की जिम्मेवारी सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने गुरुवार को सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो के पिता मनबहाल महतो की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
    मृतक छात्र विनय महतो के पिता की ओर से पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में पक्ष करते हुए अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह और खुशबू कटारूका ने बताया था कि मामले की सुनवाई निचली अदालत में चल रही है और ट्रायल के दौरान निचली अदालत ने भी पाया है कि मामले का अनुसंधान सही तरीके से नहीं किया गया। ट्रायल के दौरान दस लोगों को आरोपी बनाया गया है, अगर इस हत्याकांड की जांच सही तरीके से होगी, तो हत्याकांड में शामिल कई और अन्य लोगों का भी नाम सामने आएगा।

    अदालत को बताया गया कि इस मामले की जांच में लापरवाही बरती गयी। जांच के दौरान पुलिस ने सैंपल भी सही तरीके से कलेक्ट नहीं किया और समय पर एफएसएल में नहीं भेजा गया। कई साक्ष्य जांच के लिए जब एफएसएल भेजे गये, तब तक वह खराब हो गये थे और जांच में कुछ नहीं निकला। कई साक्ष्यों को ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश भी नहीं किया गया।
    गौरतलब है कि 5 फरवरी 2016 को सफायर इंटरनेशनल स्कूल के 12वर्षीय छात्र विनय महतो की हत्या कर दी गयी। मामले में स्कूल की हिन्दी शिक्षिका नाजिया हुसैन, उसके पति आरिफ अंसारी और दो बच्चों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आयी थी कि विनय का संबंध नाजिया की पुत्री से था, इसे लेकर नाजिया का पुत्र गुस्से में रहता था। घटना के दिन नाजिया के पुत्र ने विनय को घर में सोया-चिल्ली खाने के लिए बुलाया और फिर उसने विनय का सिर दीवार में पटक दिया, जिस कारण वह घायल हो गया। बाद में बेहोशी की अवस्था में विनय को स्टॉफ र्क्वाटर के कॉरिडोर से नीचे फेंक दिया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट का आदेश : रांची के अंचलों में सालों से जमे हल्का कर्मचारियों का होगा तबादला

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.