Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राहुल गांधी बोले, लाखों भारतीयाें को अभिजीत के काम पर गर्व
    देश

    राहुल गांधी बोले, लाखों भारतीयाें को अभिजीत के काम पर गर्व

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के बारे में दिये गये बयान के बाद श्री बनर्जी के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कहा कि लाखों भारतीयों को उनके काम पर गर्व है।

    भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए श्री गांधी ने एक टि्वट में कहा ,“ प्रिय श्री बनर्जी इन पक्षपातपूर्ण लोगों पर घृणा का पर्दा पड़ा है और इन्हें इस बात का ज्ञान नहीं है कि पेशेवर कैसे होते हैं। आप दशकों तक समझाते रहिए पर इन्हें समझा नहीं सकते। आप निश्चिंत रहें लाखों लोगों को आपके काम पर गर्व है। ”

    श्री बनर्जी ने शनिवार को समाचार चैनल से कहा था कि वाणिज्य मंत्री उनकी दक्षता और कुशलता पर ‘सवाल’ उठा रहे हैं।

    केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री श्री गोयल ने शुक्रवार को श्री बनर्जी को नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई दी लेकिन साथ ही कहा कि उनकी ‘विचारधारा पूरी तरह वाम प्रेरित ’ है और भारत के लोगों ने उनके काम को खारिज कर दिया है।

    श्री बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल सबसे बड़ी न्याय योजना को तैयार करने में कांग्रेस पार्टी का सहयोग किया था। इस योजना के तहत देश के सबसे गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को सालाना 20 हजार रूपये दिये जाने का वादा किया गया था। इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई।

    भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की आलोचना करते रहे श्री बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था संकट के दौरे से गुजर रही है। श्री बनर्जी को हाल ही में अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

    #National News #Poltical News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, भारत की ओर से दिये जा रहे अवसरों का लाभ उठायें
    Next Article हजारीबाग के हृदयास्थली गांधी मैदान नो- कंस्ट्रक्शन ज़ोन घोषित घोषित हो इसका भरसक प्रयास करेंगे : विधायक मनीष जायसवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.