हजारीबाग के हृदयास्थली गांधी मैदान नो- कंस्ट्रक्शन ज़ोन घोषित घोषित हो इसका भरसक प्रयास करेंगे : विधायक मनीष जायसवाल

JoharLive Team

  • मटवारी स्थित गांधी मैदान में नगर विकास द्वारा हजारीबाग पेयजलापूर्ती योजना के तहत बनाये जा रहे टॉवर के काम को फिलहाल सदर विधायक ने रोकवाया

हजारीबाग : शहर के बीचोंबीच मटवारी स्थित गांधी मैदान परिसर में नगर विकास विभाग द्वारा हजारीबाग पेयजलापूर्ती योजना के तहत टॉवर के निर्माण का कार्य तेज़ी से हो रहा था| स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी जैसे ही सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी तो रविवार की सुबह वे तुरंत यहाँ पंहुचे और काम कर रहे जुड़को के कर्मियों से आग्रह करके फिलहाल काम को रोकने का निर्देश दिया| इस दौरान विधायक श्री जायसवाल ने शहर का गांधी मैदान हृदयास्थली है| यहाँ सुबह- शाम टहलने वाले लोगों की तादाद उमड़ती है| मैदान का अपना स्वरूप बरक़रार रहे और यह सदैव हजारीबाग का हृदयास्थली बना रहे इसके लिए पटना के गांधी मैदान की तरह नो- कंस्ट्रक्शन ज़ोन घोषित घोषित हो| उन्होंने कहा की इसके लिए हम भरसक प्रयास भी करेंगे| उन्होंने कहा की सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है हजारीबाग पेयजलापूर्ती योजना इसके लिए शहर के कई जगहों पर वाटर टॉवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है| इसी कड़ी में गांधी मैदान परिसर में भी एक टॉवर का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसे आग्रह करके फिलहाल रोकवाया गया है और इसे अन्यत्र जगह निर्माण कराया जाएगा |

मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से स्थानीय निवासी सह पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, स्थानीय वार्ड पार्षद मिथलेश कुमार सिन्हा उर्फ़ रामू, भाजपा नेता भुवनेश्वर पटेल, कुंदन कुमार राकेश इन्द्रगुरु, रिंकू वर्मा, अमन कुमार सिंह, निक्की रजक समेत दर्जनों स्थानीय लोग साथ थे |