Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jun, 2025 ♦ 10:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उदयपुर मर्डर केस : पेशी के दौरान कन्हैया के हत्यारों की पिटाई, कोर्ट ने एनआईए को दी 10 दिन की रिमांड
    जोहार ब्रेकिंग

    उदयपुर मर्डर केस : पेशी के दौरान कन्हैया के हत्यारों की पिटाई, कोर्ट ने एनआईए को दी 10 दिन की रिमांड

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या से जुड़े चार आरोपियों को आज जयपुर एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आरोपियों के साथ लोगों की भीड़ ने मारपीट कर दी। वहीं सुनवाई के बाद कोर्ट ने चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया है। अब दस दिन तक एनआईए की टीम चारों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी।

    नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने चारों आरोपियों को जयपुर की एनआईए कोर्ट में किया था। इस कोर्ट का चार्ज सीबीआई कोर्ट क्रम एक के पास हैं। हत्यारों की सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए की टीम दोनों को कोर्ट में लगाई थी। इसके बाद कोर्ट के बाहर मौजूद लोगों ने हत्यारों की पिटाई लगा दी। बता दें कि कन्हैया की हत्या वाले दिन मंगलवार को ही पुलिस ने हत्यारे गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी को गिरफ्तार कर लिया था।

    इसके अलावा दो अन्य आरोपी मोहसीन और आसिफ को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया था। आज शनिवार को चारों आरोपियों को एक साथ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को दस दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब एनआईए की टीम चारों आरोपियों से 12 जुलाई तक पूछताछ करेगी।

    क्या है मामला

    दरअसल, उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहने वाले कन्हैयालाल दर्जी थे और यहां अपनी दुकान चलाते थे। बीते मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई थी। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : नकली खाद बीज बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली बीज जब्त
    Next Article गृहमंत्रालय ने एफसीआरए के नियमों में किया बदलाव, विदेश में बसे रिश्तेदार बिना प्रतिबंध दस लाख रुपये तक भेज सकेंगे

    Related Posts

    देश

    बिहार से दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेसवे से गिरी नीचे, दो की मौ’त, 50 घायल

    June 26, 2025
    देश

    नौसेना भवन के पास से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

    June 26, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25.20 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार

    June 25, 2025
    Latest Posts

    सूर्यकुमार यादव ने कराई स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी, फैंस से कहा- जल्द करूंगा वापसी

    June 26, 2025

    पर्व-त्योहारों में प्रवासी बिहारियों के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात

    June 26, 2025

    बिहार से दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेसवे से गिरी नीचे, दो की मौ’त, 50 घायल

    June 26, 2025

    पंचायत प्रतिनिधियों को नीतीश सरकार का बड़ा अधिकार… जानें क्या

    June 26, 2025

    शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स में 122 अंकों की तेजी

    June 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.