Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड हाईकोर्ट में प्रतिशपथ-पत्र दायर करने के लिए कार्मिक विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में प्रतिशपथ-पत्र दायर करने के लिए कार्मिक विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की सचिव वंदना दादेल ने प्रतिशपथ पत्र दायर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, सभी विभागों, प्रमंडलीय आयुक्त और उपायुक्त को पत्र लिखा गया है।

    कालेश्चर साव-बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य तथा मणिबाला सिन्हा बनाम झारखंड में न्यायालय ने इस संबंध में आदेश किया था। इसके क्रियान्वयन के लिए छह अप्रैल को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक की गयी थी। इसके बाद ही यह आदेश जारी हुआ है। कार्मिक सचिव ने स्पष्ट कहा कि दायर प्रतिशपथ-पत्र तथा न्यायादेश स्पष्ट रूप से रखा जाये, एकरूपता होनी चाहिए। इसमें गलती करने वाले अधिकारियों पर प्रभावी कार्रवाई भी की जाये।

    ये हैं दिशा-निर्देश

    सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों में विभागीय सचिव, विभागाध्यक्ष से तथ्य विवरणी पर अनुमोदन प्राप्त कर अवर सचिव से अन्यून पद के पदाधिकारी द्वारा प्रतिशपथ पत्र दायर किया जाये।

    विभागीय सचिव स्तर के ऊपर के पदाधिकारी का सामान्यता अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। अगर कोई स्पेसेफिक न्यायादेश हो तो उस परिस्थिति न्यायादेश के अनुरूप ही अनुमोदन प्राप्त किया जाये।

    ऐसे मामले जो नीति मूलक हो तथा पूर्व निर्गत अधिसूचना, आदेश, संकल्प से आच्छादित न हो, ऐसे मामले में नीतिपूर्वक बिंदु पर विहित प्रक्रिया से तथ्यों को स्पष्ट कर सक्षम प्राधिकार से नीति निर्धारण करना आवश्यक होगा, ताकि अनावश्यक लिटिगेशन न बढ़े।

    पे-स्केल के मामलों में तथ्य विवरणी पर वित्त विभाग की सहमति लेनी होगी।

    जिला स्तरीय कार्यालय के मामले में जिस पत्र, आदेश, अधिसूचना के विरुद्ध वाद दायर किया गया हो, उस पत्र, आदेश, अधिसूचना निर्गत करने वाले पदाधिकारी से दो स्तर उच्च पद के पदाधिकारी से तथ्य विवरणी पर अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाए।

    प्रतिशपथ पत्र दायर करने के लिए अवर सचिव से अन्यून पद के पदाधिकारी को प्राधिकृत किया जाये। प्रतिशपथ-पथ के साथ तथ्य विवरणी अनुमोदित करने वाला पदाधिकारी ही प्रतिशपथ-पत्र दायर करने वाले पदाधिकारी को नामित करेंगे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा सिंघल को नहीं मिली अग्रिम जमानत, अगली सुनवाई चार जुलाई को
    Next Article झारखंड पुलिस के चलाए गए ऑपरेशन डबल बुल में विदेशी हथियार मिलने की जांच कर रही एनआईए

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.