Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 6:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»संघर्ष में लड़ने की ताकत देता है लोगों का प्यार : एनोस
    झारखंड

    संघर्ष में लड़ने की ताकत देता है लोगों का प्यार : एनोस

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड पार्टी के द्वारा शनिवार को कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का और युवा नेत्री आइरिन एक्का ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और सभी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। झापा नेताओं ने राजाबासा, पेगनपहार, केरिया आदि गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि उनका जीवन गरीब दुखियों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सेवा उन्होंने करके दिखाया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक गरीब आदिवासी राजनीति में आगे बढ़ रहा था तो कुछ नेताओं को या बात रास नहीं आई और षड्यंत्र रच कर उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कोलेबिरा की जनता का प्यार उन्हें संघर्ष में लड़ने की हिम्मत देता है। एनोस ने कहा कि जिस प्रकार पिछले 15 सालों से लोगों ने उन्हें प्यार किया है उसी तरह इस विधानसभा चुनाव में आइरिन को प्यार और स्नेह दे ताकि वह क्षेत्र के गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सके। उन्होंने लोगों से धर्म और जाति की राजनीति वाले नेताओं से सावधान रहने की बात कही। मौके पर ग्रामीणों ने भी पूर्व मंत्री एनोस एक्का का स्वागत करते हुए उन्हें भरपूर समर्थन का भरोसा दिलाया। मौके पर मतीयस बागे, ललित समद, अमन खेस, जेम्स लुगुन, समीर किंडो, विनोद कीड़ों अरविन्द एक्का, लोतेम डुंगडुंग, बाबूराम लकड़ा, वरदन कुजूर ,अंकिता बागे, कमला बड़ाईक एंजेल, सहित कई लोग उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‌रांची में फिर दिखा रोहित शर्मा का रौबीला अंदाज, छक्के की बरसात और बनाया विश्व रिकॉर्ड
    Next Article गुमला: सभी पेट्रोल पम्पों में पीयूसी सेंटर स्थापित करने का जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिस्स–2 स्थल के पास निषेधाज्ञा लागू, 200 मीटर दायरे में जमावड़े पर रोक

    August 23, 2025
    जमशेदपुर

    सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, DC ने अधिकारियों को किया सचेत

    August 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली का सरगना नीरज सप्लाई कर रहा जाली नोट, झारखंड में खपाने से पूर्व पकड़ा गया 2 करोड़

    August 23, 2025
    Latest Posts

    रिस्स–2 स्थल के पास निषेधाज्ञा लागू, 200 मीटर दायरे में जमावड़े पर रोक

    August 23, 2025

    सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, DC ने अधिकारियों को किया सचेत

    August 23, 2025

    दिल्ली का सरगना नीरज सप्लाई कर रहा जाली नोट, झारखंड में खपाने से पूर्व पकड़ा गया 2 करोड़

    August 23, 2025

    सरायकेला में भारी बारिश का कहर: दो हादसों में तीन की मौ’त, दर्जनों घायल

    August 23, 2025

    सरकार सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर : दीपक बिरूआ

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.