Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 9:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब संथालपरगना में केवल विकास और विकास होगा : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    अब संथालपरगना में केवल विकास और विकास होगा : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री ने 25,012.33 लाख की 565 योजनाओं का शिलान्यास व 7, 411.10 लाख की 154 योजनाओं का उद्घाटन किया

    भोगनाडीह/बरहेट/साहेबगंज। बरहेट में जिन गरीबों का पीएम आवास योजना के तहत आवास नहीं बना है उनके लिए आकांक्षी जिला को प्राप्त राशि में से 10 करोड़ का आवंटन आवास निर्माण के लिए उपायुक्त कर दें। सरकार ने 250 अतरिक्त घर का आवंटन किया है, उसके तहत भी जरूरतमंदों को आवास दें। सखी मंडल की सदस्यों से पूरे जिले में सर्वे करा कर छूटे हुए शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया पूरी करें। गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए। वर्तमान सरकार शासन और जनता के बीच किसी तरह की दूरी नहीं रखना चाहती। वर्षों की इस खाई को हमें पाटना है। ये बातें मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने साहेबगंज के भोगनडीह में आयोजित जन चौपाल में कही।

    संथाल के विकास को दी है प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल का विकास हमारी प्राथमिकता है। यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से दिलाना हमारा कर्तव्य है। इन कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए घर घर बिजली, आवागमन हेतु सड़क का निर्माण किया गया। महिला सशक्तिकरण के कार्य हुए। लिट्टीपाड़ा में 217 करोड़ की पेयजल योजना पूरी होने वाली है। योजना का पूर्ण होने से बड़ी आबादी को उनके घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। सरकार 2022 तक राज्य के सभी घरों को पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने को कृतसंकल्पित है।

    बरहेट के किसान योजना का लाभ लें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बरहेट के मात्र 7 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत निबंधन कराया है। बरहेट के किसानों के बीच भ्रामक प्रचार किया गया कि पैसे देकर सरकार आपकी जमीन ले लेगी। जबकि 5 वर्ष में सरकार ने किसी की जमीन नहीं। इस तरह का प्रचार करने वाले आपका विकास नहीं चाहते हैं। आप योजना का लाभ लें। आपके जैसे 26 लाख किसान योजना का लाभ लेकर पहली किस्त प्राप्त कर चुके हैं। 23 अक्टूबर को किसानों को दूसरा क़िस्त भी मिलेगा।

    आप जगे और विकास आपका हक है, स्थानीय बच्चियों को मिलेगा काम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जन चौपाल का मकसद आप सभी को योजनाओं की जानकारी देना और जागरूक करना है। आप अपने अधिकार के प्रति जागरूक बने। भ्रष्टाचार मुक्त झारखण्ड का निर्माण हमें मिलकर करना है। सरकारी सेवक अगर भ्रष्टाचार करेंगे तो उन्हें विरमित किया जाएगा। यहां शुरू हो रहे नर्सिंग कॉलेज में स्थानीय बच्चियों को रोजगार मिलेगा। इस तरह 11 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलना है जहां बच्चियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करना है। संथाल परगना के सभी प्रखंड में कौशल विकास केंद्र खोलने की भी योजना है।

    इस अवसर पर विधायक  अनंत ओझा, उपायुक्त साहेबगंज  राजीव रंजन, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम में सेना के जवान और ग्रामीण आमने-सामने, नोंकझोंक
    Next Article सिरसा: कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा, 370 जो हट गई और पर्ची-खर्ची भी खत्म हो गई : मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025
    Latest Posts

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.