Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 8:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची हिंसा की जांच करेगी सीआईडी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
    झारखंड

    रांची हिंसा की जांच करेगी सीआईडी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। 10 जून को रांची में हुए हिंसा की जांच सीआईडी करेगी। डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आईजी मानवाधिकार अखिलेश झा ने इस संबंध में सीआईडी एडीजी को पत्र भेजा है। सीआईडी डेली मार्केट थाना में दर्ज केस 17/22 को टेकओवर करेगी। इस केस में सदर अंचल के सीओ अमित भगत शिकायतकर्ता हैं। सीआईडी के डीएसपी या इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में इस मामले की जांच की जाएगी, इसके लिए एक टीम का गठन भी किया जाएगा।

    डेली मार्केट थाने में दर्ज केस में 22 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं आठ से दस हजार अज्ञात लोगों को भी दंगा, सरकारी कामकाज में बाधा, हिंसा करने के संगत धाराओं में आरोपी बनाया गया था। जिन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, उसमें मो सरफराज, कैफी, नदीम अंसारी, शहबाज, मो तबारक, मो साहिल, मो मोद्दसीर, मो सुफियान, शबीर अंसारी, मो उसमान, तबारक, मो अफसर, सद्दाम हुसैन, सदाब आलम, मो अजीम, मो सदाम, जमाल गद्दी, माजिद आलम, खालिद उमर, नकीब उर्फ मिंटू, मुन्ना गद्दी, सद्दाम गद्दी को नामजद आरोपी बनाया गया था।

    10 जून की हिंसा को लेकर दर्ज केस में बताया गया है कि नजायज मजमा लगाकर भीड़ ने पथराव किया, फायरिंग की। रोकने पर पुलिस बलों के हथियार लूटने की कोशिश की गई। मौके पर पुलिस ने भीड़ को समझाने का कोशिश की इसके बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र से भीड़ को हटने को कहा गया, लेकिन भीड़ नहीं मानी, इसके बाद पांच राउंड आंसू गैस छोड़ा गया। भीड़ के नहीं मानने पर हवाई फायरिंग का जिक्र प्रशासन के द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में है। अब सीआईडी पूरे मामले की स्वतंत्र जांच करेगी।

    हिंसा के दौरान दो युवकों की मौत हुई थी। पुलिस ने अबतक यह स्पष्ट नहीं किया है कि पुलिस की फायरिंग से दोनों युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने भीड़ के द्वारा भी फायरिंग करने का आरोप लगाया है। ऐसे में सीआईडी के सामने यह चुनौती होगी कि मृतकों को किसकी गोली लगी थी, उससे पर्दा उठाया जा सके।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेले को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर आएंगे, एयरपोर्ट के साथ एम्स के 200 बेड का देंगे डबल गिफ्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025
    झारखंड

    रांची के खरसीदाग क्षेत्र में गोवंशीय मांस तस्करी का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार…

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025
    Latest Posts

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025

    रांची के खरसीदाग क्षेत्र में गोवंशीय मांस तस्करी का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार…

    September 12, 2025

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025

    विधायक सरयू राय की पहल से मानगो में पेयजल संकट का समाधान, नई मोटर और पैनल बोर्ड जल्द होंगे चालू…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.