Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 12:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
    झारखंड

    कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला। कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. यह सड़क हादसा बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस ने तीनों शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल (JH05AU 2466) से सरायकेला से चौका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलेबिरा और कांड्रा के बीच सामने से तेज गति से एक वाहन आ रहा था, जिसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसा इतना भयावह था कि घटना के बाद तीनों युवकों के शव सड़क पर चिथड़े होकर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले कांड्रा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने तत्काल एम्बुलेंस से तीनों शवों को सरायकेला भेजकर मृतकों की जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया। मृतक के मोबाइल और जेब में मिले कागजात के आधार पर तीनों की पहचान हुई। मृतकों की पहचान दिलीप योगी, श्रवण योगी और सीताराम सिंह के रूप में हुई है। ये सभी चौका थाना अंतर्गत दिरलौंग के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की सूचना सरायकेला थाना को दे दी गयी है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है। इस घटना से मार्ग पर घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAXIS बैंक ATM लूट कांड खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; 27 लाख नगद और ATM मशीन बरामद
    Next Article पलामू : रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

    June 22, 2025
    Latest Posts

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025

    विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

    June 22, 2025

    दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रांची… देखें वीडियो

    June 22, 2025

    राज्यपाल पहुंचे फिल्म ‘सहिया’ के सेट पर, झारखंड को बताया फिल्मों के लिए बेहतरीन लोकेशन

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.