Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने कहा, मध्यस्थता का अब कोई औचित्य नहीं मंदिर ही बनेगा
    जोहार ब्रेकिंग

    अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने कहा, मध्यस्थता का अब कोई औचित्य नहीं मंदिर ही बनेगा

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने अयोध्या विवाद मामले में मध्यस्थता के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा है कि इसका अब कोई औचित्य नहीं रह गया है और विवादित स्थल पर ही राम मंदिर बन कर रहेगा।

    अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पाताल नाथजी अवधूत ने यहां छत्तीसगढ़ के धमतरी से संबंधित लव जेहाद के एक मामले पर चर्चा के लिए गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। हिन्दू महासभा और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने कहा है कि देश में लव जेहाद को बढ़ावा देने के लिए विदेशों से धन आ रहा है जिसे रोकने के लिए सरकार को धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून बनाना चाहिए।

    छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी अशोक कुमार जैन ने अपनी 23 वर्षीय बेटी बेटी अंजली जैन के लव जेहाद का शिकार बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीकी नामक व्यक्ति ने फर्जी पहचान बताकर उनकी बेटी को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली।

    गौरतलब है कि बुधवार को इतिहास के पृष्ठों को पलटते हुए, धार्मिक मान्यताओं एवं परम्पराओं तथा पुरातात्विक सवालों पर विचारोत्तोजक बहस के बीच अयोध्या की विवादित जमीन से संबंधित मुकदमे पर 40 दिन तक जिरह होने के बाद इस ऐतिहासिक सुनवाई का पटाक्षेप हो गया। अब पूरे देश की निगाहें इस मामले के फैसले पर टिकी हैं।

    भारतीय राजनीति पर तीन दशक से अधिक समय से छाये इस विवाद की सुनवाई के दौरान राम जन्मभूमि पर अपने दावे के पक्ष में जहां रामलला विराजमान, निर्मोही अखाड़ा, ऑल इंडिया हिन्दू महासभा, जन्मभूमि पुनरुद्धार समिति एवं गोपाल सिंह विशारद ने दलीलें दी, वहीं सुन्नी वक्फ बोर्ड, हासिम अंसारी (मृत), मोहम्मद सिद्दिकी, मौलाना मेहफुजुरहमान, फारुख अहमद (मृत) और मिसबाहुद्दीन ने विवादित स्थल पर बाबरी मस्जिद के मालिकाना हक का दावा किया।

    इस मामले में शीर्ष अदालत की ओर से न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय मध्यस्थता पैनल की ओर से मध्यस्थता असफल रहने की बात बताये जाने के बाद मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की संविधान पीठ ने नियमित सुनवाई की और सभी पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिये।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाइनस से राहत देते हैं ये योगासन, जानें क्या है…
    Next Article देवघर : सूप-डाला बनाने में जुटी हुनरमंद महिलाएं, छठ महापर्व की तैयारियां शुरू

    Related Posts

    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    देश

    छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली फिर सफलता, गजराला समेत 3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

    June 18, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौ’त…

    June 18, 2025

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025

    कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.