Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 11:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राजधानी रांची में हिंसा के बाद असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर रही पुलिस, तीन थानों में एफआईआर दर्ज
    झारखंड

    राजधानी रांची में हिंसा के बाद असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर रही पुलिस, तीन थानों में एफआईआर दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। शुक्रवार को राजधानी में हिंसा के बाद प्रशासन अब एक्शन में है। पुलिस वैसे लोगों को चिन्हित करने में जुटी है जो पत्थरबाजी की घटना में शामिल रहे। इसी को लेकर रांची के तीन थानों में एफआईआर दर्ज कराया गया है। हिंदपीढ़ी, डोरंडा, डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सिटी एसपी अंशुमन कुमार के मुताबिक शहरी क्षेत्र में धारा 144 लागू किया गया है जहां पांच से अधिक लोगों को एक जगह जमा नहीं हो सकते।

    मेन रोड में हिंसा के बाद पूरे रांची में खौफ का माहौल है। घटना के बाद से मेन रोड में सन्नाटा तो है ही उसके आसपास के इलाकों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग किसी अनहोनी की आशंका से घरों में बंद हैं। शहर में इक्के दुक्के ऑटो चल रहे हैं। कल की घटना का असर रोजाना कमाई कर घर चलानें वाले मजदूरों पर भी पड़ा है। लालपुर चौक पर कई मजदूर खड़े हैं लेकिन उनको काम नहीं मिल रहा है। इसी तरह बाहर के जिलों और राज्यों से रांची आने वाले यात्री भी काफी परेशान हैं। उन्हें अपने घर तक पहुंचने के लिए ऑटो नहीं मिल रहा है। शहर में कुछ हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था उसका भी असर देखा जा रहा है।

    बता दें कि राजधानी रांची के मेनरोड में नमाज के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इसके बाद वे हाथ में काला और धार्मिक झंडा लेकर डेली मार्केट के सामने अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के प्रयास मे डेला मार्केट के पास पुलिस के साथ धक्का मुक्की होने लगी। पुलिस के समझाने के बाद भी भीड़ नहीं मानी और पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगी। रांची मेन रोड पर लगभग आधे घंटे तक हिंसक भीड़ पत्थरबाजी करती रही, पुलिस के समझाने के बाद भी भीड़ नहीं मानी और बगल के भवनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी को लेकर पुलिस लोगों के समझा रही थी तभी भीड़ ने पुलिस पर फायर कर दिया। भीड़ से फायर होने के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी, पुलिस की संख्या कम होने के नाते पुलिसवालों को वहां से थोड़ा पीछे हटना पड़ा। भीड़ इतनी हिंसक हो गयी थी कि पुलिस को लगभग आधा किलोमीटर तक भगना पड़ा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी रांची में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश, शाम 7 बजे से कल सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
    Next Article दुमका : इंडियन बैंक के कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल

    August 18, 2025
    झारखंड

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    August 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    August 18, 2025
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में IED विस्फोट, एक पुलिस जवान शहीद, तीन जख्मी

    August 18, 2025

    धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल

    August 18, 2025

    शेयर बाजार में शानदार उछाल : सेंसेक्स 1,021 अंक चढ़कर 81,619 पर, निफ्टी 24,953 पर पहुंचा

    August 18, 2025

    बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने दी सफाई

    August 18, 2025

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.