Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 3:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा की विश्वास रैली को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निशाना साधा, कहा – भाजपा की विश्वास रैली सुपर फ्लॉप
    झारखंड

    भाजपा की विश्वास रैली को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निशाना साधा, कहा – भाजपा की विश्वास रैली सुपर फ्लॉप

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः BJP के विश्वास रैली को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुपर फ्लॉप बताया है. जेएमएम का कहना है कि 50 हजार लोगों को जुटने का दावा किया गया था जबकि वास्तव में महज 5 हजार लोग ही रैली में पहुंचे थे. उसमें भी ज्यादा संख्या कलाकारों और सुरक्षाकर्मियों की थी. झामुमो पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पर्यावरण दिवस के दिन जनजातीय समाज पर्यावरण की रक्षा और उसके संवर्धन में सबसे ज्यादा योगदान देता है. आदिवासी समाज में प्रकृति की पूजा भी होती है, प्रकृति की उपासना होती है और प्रकृति के नाम पर ही उनका जीवनयापन कर उनके गोत्र का भी नाम होता है.

    आज धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली के नाम पर भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. लेकिन उसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 35 से 40 मिनट के भाषण में उनके शब्दों में आदिवासी तो था आदिवासी की संस्कृति नहीं थी. उन्होंने आदिवासियों के देश के प्रति समर्पण की बात तो कही लेकिन उनकी पहचान को छुपा लिया. सुप्रियो भट्टाचार्याने कहा कि अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम 36 हजार आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत कवर होगा. लेकिन यह नहीं बताया कि अगर आदि आदर्श ग्राम होगा आदि धर्म सरना क्यों नहीं रहेगा. झामुमो नेता ने कहा कि बीजेपी के किसी भी नेता के मुंह से क्यों नहीं निकला राज्य विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया सरना धर्म कब लागू होगा.

    दो पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ हेमंत सोरेन, हेमंत सोरेन का नाम जपने लगे. आदिवासी समझ गया है कि उसकी पहचान के साथ जो खेलने वाले लोग हैं उसको कैसे राजनीतिक तौर पर हाशिए पर रखा जाए. इसलिए उनको अब विश्वास दिलाने के लिए आना पड़ेगा. सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि मंच से भाजपा के किसी नेता ने झारखंड के आदिवासियों के संबोधन जोहार तक नहीं बोला जबकि जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के संबोधन जय जोहार बोलकर साबित कर दिया कि राज्य के जनजातीय समाज से कोई मतलब नहीं है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिलशेर खान हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता उग्रवादी प्रताप गंझू गिरफ्तार
    Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया स्मृति उद्यान का शिलान्यास

    Related Posts

    चाईबासा

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    Latest Posts

    स्पेसएक्स का स्टारशिप 36 रॉकेट टेस्टिंग के दौरान ब्लास्ट

    June 19, 2025

    पटना के नये SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली कमान

    June 19, 2025

    13 साल बाद 25 जुलाई को रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’

    June 19, 2025

    पीरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट

    June 19, 2025

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.