Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 12:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सभी जनपदों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें : योगी
    देश

    सभी जनपदों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें : योगी

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झांसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिले के अधिकारियों को शनिवार को निर्देश दिया कि प्रदेश के हर जनपद में अमन चैन का माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। प्रत्येक जनपद में प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेकर तत्परता से काम करें।

    मुख्यमंत्री ने आज गोरखपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि अनावश्यक बयानबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि डायल-112 के वाहन नियमित पेट्रोलिंग करें, पुलिस द्वारा नियमित फुट पेट्रोलिंग भी की जाए। प्रत्येक माह जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं। बैंकर्स के साथ होने वाली बैठकों में उद्यमियों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाए और जनप्रतिनिधियों के साथ भी प्रत्येक माह में बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के साथ सद्व्यवहार किया जाए।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, थाना-तहसील संवदेनशील होकर कार्य करें। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त हो। ज्यादा शिकायतें संज्ञान में आने पर सम्बन्धित थाने एवं तहसील की जवाबदेही भी तय की जायेगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर धार्मिक गतिविधियां न आयोजित हों। गत दिनों अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों से या तो माइक उतारे गए हैं या उनकी आवाज कम की गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि दोबारा धार्मिक स्थलों के माइक की आवाज तेज न हो।

    मुख्यमंत्री ने समस्त जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 10 जून तक सभी सड़कें अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए, अवैध टेम्पो स्टैण्ड हटा दिए जाएं। बसों को भी उनके निर्धारित स्थान पर ही पार्क कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रतिष्ठान के स्वामी सड़क पर आगे बढ़कर दुकान न लगाएं। स्ट्रीट वेण्डरों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। इन वेण्डरों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ भी दिलाया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह आगामी 11 जून से पुन: मण्डलीय व जनपदीय दौरे पर जाएगा। यह समूह इन बिन्दुओं के साथ कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में झांसी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सहित प्रदेश के सभी जिलों से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जुड़े रहे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक महीने में तैयारी पूरी होने के बाद शुरू हो जाएगी जाति आधारित गणना : नीतीश
    Next Article कमल भूषण के हत्यारों को झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    साउथ इंडियन फिल्म शूटिंग के दौरान हादसा, कार पलटते से स्टंट मास्टर राजू का निधन… देखें VIDEO

    July 14, 2025
    देश

    पांच साल बाद चीन गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

    July 14, 2025
    देश

    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी, 18 दिन के मिशन के बाद धरती पर लौटेंगे

    July 14, 2025
    Latest Posts

    कुएं से मिला युवक का श’व, जांच में जुटी पुलिस

    July 14, 2025

    पटना में सावन की पहली सोमवारी पर शिव भक्ति में डूबे श्रद्धालु, मंदिरों में उमड़ी भीड़

    July 14, 2025

    FASTag गलत तरीके से लगाने वालों की खैर नहीं, NHAI ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

    July 14, 2025

    घर में घुसकर महिलाओं पर वार, एक की मौ’त, दो की हालत गंभीर

    July 14, 2025

    सावन की पहली सोमवारी पर रांची के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.