Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कमल भूषण के हत्यारों को झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार
    झारखंड

    कमल भूषण के हत्यारों को झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कारोबारी कमल भूषण के हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिवकुमार, कर्मवीर सिंह ने एसीपी अतर सिंह और झारखंड पुलिस की टीम के साथ हुए ज्वाइंट ऑपरेशन में हत्या में शामिल डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर, ख्वाहिश अदनान और मुनव्वर अफिक को गिरफ्तार किया है. वहीं कमल भूषण हत्याकांड में अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों गाजीपुर में अपना ठिकाना बनाए हुए थे.

    इसी दौरान झारखंड पुलिस को यह सूचना मिली की चारों अपराधी दिल्ली की तरफ निकले हैं. जिसके बाद स्पेशल सेल से मामले में मदद मांगी गई. आखिरकार दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की मदद से चारों धर दबोचे गए. उनकी बेटी से प्रेम विवाह करने वाला उनका दमाद राहुल कुजूर भी शामिल था. दिल्ली से राहुल कुजूर की भी गिरफ्तारी हुई है. हत्या मामले में कमल भूषण के दामाद राहुल कुजूर, समधी डब्लू कुजूर, समधन सुशीला और डब्लू कजूर के भाई छोटू कुजूर नामजद आरोपित हैं. गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. कमल भूषण के दमाद राहुल कुजूर ने बताया है कि उसे डर था कि कमल भूषण उसकी हत्या करवा देंगे. इसीलिए उसने अपने पिता, चाचा और तीन अपराधियों के साथ मिलकर कमल भूषण को ठिकाने लगाने की साजिश रची थी, जिसमें वह कामयाब भी हुए.

    हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कमल भूषण की हत्या की साजिश में उनकी बेटी यामिनी शामिल है या नहीं. गिरफ्तार अपराधियों को लेकर रांची पुलिस दिल्ली से निकल चुकी है. अपने ही एकलौती बेटी के पति के साजिश में फंस कर मारे गए बिल्डर कमल भूषण अपनी इकलौती बेटी यामिनी की शादी किसी आईएएस अधिकारी से करना चाहते थे. बेटी की शादी की उम्र हो गई थी इसलिए वे उसके लिए लड़का भी ढूंढ रहे थे, लेकिन इसी बीच पिछले साल मई महीने में उनकी बेटी यामिनी राहुल कुजूर के साथ घर से भाग गई. इसके बाद और उसके साथ मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह करने के बावजूद कमल भूषण अपनी बेटी को घर वापस आना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने हर जतन किए लेकिन बेटी घर वापस नहीं लौटी।

    दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी इतनी बड़ी कि आखिरकार सोमवार को दिन दहाड़े बीच सड़क कमल भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कमल भूषण की बेटी यामिनी भी पुलिस के हिरासत में है. बीते 31 मई को अपराधियों ने ताबड़तोड़ कमल भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी थी. रातू रोड में जिस वक्त कमल भूषण की गोली मारकर हत्या की गई उस वक्त सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन दोनों अपराधियों के हाथ में हथियार देखने के बाद किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि दोनों अपराधी को पकड़ें. इस वजह से अपराधी आसानी से हथियार का भय दिखते हुए वहां से भाग निकले थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसभी जनपदों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें : योगी
    Next Article प्रेमिका से मिलने आये आर्मी जवान को ग्रामीणों ने की पिटाई, बच्चा चोरी की अफवाह में किया हमला

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.