Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Nov, 2025 ♦ 5:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : एसएसपी अनीश गुप्ता से मिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
    झारखंड

    रांची : एसएसपी अनीश गुप्ता से मिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के मुख्यालय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता से मुलाकात की। ओमप्रकाश अग्रवाल ने एसएसपी से लालपुर थाना क्षेत्र में हुए ख़िरवाल बंधुओं पर गोलीकांड और लूटपाट की घटना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का आगाज़ है, ऐसे में आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों और समाज में भय का माहौल है।

    उन्होंने कहा कि घटना के 72 घंटे बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारी समाज में आक्रोश है। यह व्यापारी समाज के लिये चिंता का विषय है कि सरेआम पांच अपराधी हथियार लहराते हुए शहर के लालपुर चौक स्थित गहना घर प्रतिष्ठान में ख़िरवाल बंधुओं पर फायरिंग कर लूटकर फरार हो जाते हैं। इस घटना से अपराधियों का मनोबल मजबूत एवं कानून विधि व्यवस्था पर सवालिया निशान छोड़ता है।

    एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि प्रशासन उक्त घटना को लेकर काफी गंभीर है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसएसपी ने कहा कि अनुसंधान जारी है। राज्य के बाहर के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लेगी। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार केड़िया, राजकुमार मारू, मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, शिव शंकर साबू, अभिषेक अग्रवाल, अमित शर्मा, शशांक भारद्वाज आदि शामिल थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : महिलाओं को सशक्त करना हमारा उद्देश्य है : उपायुक्त
    Next Article धनबाद : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, डबल इंजन की सरकार बनते ही बंद भट्ठों को शुरू किया जाएगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लूट की योजना बनाते चार चढ़े पुलिस के हत्थे, देशी कट्टा, बाइक और स्कूटी बरामद

    November 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला : ग्रामीण क्षेत्रों में जेआरडीए और आरआरडीए नहीं, पंचायत का राज

    November 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस टाइम से कोयला चोरी का नया जाल बुनने की तैयारी : बाबूलाल मरांडी

    November 28, 2025
    Latest Posts

    लूट की योजना बनाते चार चढ़े पुलिस के हत्थे, देशी कट्टा, बाइक और स्कूटी बरामद

    November 28, 2025

    झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला : ग्रामीण क्षेत्रों में जेआरडीए और आरआरडीए नहीं, पंचायत का राज

    November 28, 2025

    फेस टाइम से कोयला चोरी का नया जाल बुनने की तैयारी : बाबूलाल मरांडी

    November 28, 2025

    पांच साल से फरार पोक्सो कांड का अभियुक्त लावालौंग से गिरफ्तार

    November 28, 2025

    कोल सचिव विक्रम देव दत्त ने टाउनशिप में पुलिस स्टेशन और JRDA ऑफिस का किया उद्घाटन

    November 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.