Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 11:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ट्रक ने पीछे से कार को मारी टक्कर, परिवार बाल-बाल बचा
    झारखंड

    ट्रक ने पीछे से कार को मारी टक्कर, परिवार बाल-बाल बचा

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : भीषण सड़क दुर्घटना में एक परिवार बाल-बाल बच गया। चौपारण प्रखंड के जीटी रोड पर दनुआ घाटी में गुरुवार सुबह 9 बजे दो बच्चों के साथ पति-पत्नी वैगनआर कार से रांची से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से वाहन में टक्कर मार दी। इसमें कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई। दो तरफा हादसे में कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार में सवार सभी चारों लोग पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। कार की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि ऐसी भयानक दुर्घटना में सभी लोग जीवित बच गए होंगे। चारों लोगों को हल्की चोटें आई हैं। कार के अंदर चंद्रप्रकाश 35, पत्नी अंजू सिंह 33, 9 वर्षीय बेटी दिशा कुमारी एवं 5 वर्षीय बेटा चेतन यात्रा कर रहे थे।

    चंद्रप्रकाश ने बताया कि घाटी के पास अचानक कार को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण कार आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई। दोनों तरफ से हुई टक्कर में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन कार में सवार सभी 4 लोग सुरक्षित बच गए। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के रूक जाने के कारण कार सड़क पर पलटने से बच गई। इस कारण किसी को गंभीर चोट नहीं लर्गी। घटना की सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

    सभी लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया गया। सड़क से यात्रा कर रहे लोगों ने रूक कर कार के अंदर से सभी लोगों को बाहर निकाला। भीषण हादसे के कारण बच्चे डर गए थे। धीरे-धीरे उनकी स्थिति सामान्य हो गई। दुर्घटना के शिकार लोगों को सामुदायिक अस्पताल चौपारण लाया गया। यहां सबका प्राथमिक इलाज हुआ। इसके बाद यह लोग दूसरे वाहन से अपने घर के लिए रवाना हुए।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article2 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में चोरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्वतंत्रता दिवस पर नवाजे जाएंगे झारखंड के एक IPS समेत 17 पुलिसकर्मी

    August 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अब महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी

    August 14, 2025
    झारखंड

    JSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम

    August 14, 2025
    Latest Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर नवाजे जाएंगे झारखंड के एक IPS समेत 17 पुलिसकर्मी

    August 14, 2025

    बिहार पुलिस के सात कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड, दो वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

    August 14, 2025

    HDFC बैंक ने बढ़ाया न्यूनतम बैलेंस, SBI ने IMPS ट्रांजैक्शन पर बदले चार्ज

    August 14, 2025

    उत्तरी भारत में मृत जन्म की दर चिंताजनक, शहरी क्षेत्रों में स्थिति गंभीर

    August 14, 2025

    ट्रंप की पुतिन को दी चेतावनी, यूक्रेन युद्ध नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.