Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»योगी सरकार का बड़ा फैसला : दूध देना बंद करने पर गाय को छोड़ा तो किसान पर दर्ज होगा केस
    देश

    योगी सरकार का बड़ा फैसला : दूध देना बंद करने पर गाय को छोड़ा तो किसान पर दर्ज होगा केस

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ। लावारिस पशुओं पर लगाम को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उन किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है जो दूध देना बंद करने पर गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। यूपी सरकार ने सोमवार को कहा कि ऐसे किसानों के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, ”कसाई और किसान में अंतर है। हम किसानों का ध्यान रखेंगे, कसाइयों का नहीं। अपने पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।” वह सपा विधायक अवधेश प्रसाद की ओर से विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    प्रसाद ने सरकार से आवारा पशुओं की समस्या को लेकर योजना और इनकी वजह से मारे गए लोगों को मुआवजे से संबंधित सवाल पूछा था। जवाब में मंत्री ने कहा, ”ये आवारा मवेशी नहीं हैं, बल्कि उन्हें छोड़ा गया है। हर कोई जानता है कि उन्हें किसने छोड़ा है। जब एक गाय दूध देती है तो उसे रखा जाता है और जब दूध देना बंद करती है तो छोड़ दिया जाता है।

    मंत्री ने कहा कि 15 मई तक 6,187 गौ आश्रय केंद्र प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं। इनमें 8,38,015 पशुओं को रखा गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में छुट्टा जानवरों की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान इस समस्या को विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बनाया था। बीजेपी को चुनाव में नुकसान की आशंकाओं के बीच खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने कई रैलियों में ऐलान किया कि राज्य में दोबारा बीजेपी की सरकार बनने पर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। योगी सरकार ने 2017 में सत्ता में आने के बाद अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
    Next Article Big Breaking : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026

    राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.