Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 1:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»U 23 फाइव नेशन टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा, झारखंड की तीन खिलाड़ियों को मिला मौका
    खेल

    U 23 फाइव नेशन टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा, झारखंड की तीन खिलाड़ियों को मिला मौका

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हॉकी इंडिया ने आगामी यूनिफर U 23 फाइव नेशन टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है. यह टीम 19 जून से 26 जून तक आयरलैंड के डबलिन में आयोजित मैच का हिस्सा होंगी. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम नीदरलैंड, आयरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन के खिलाफ खेलेगी.

    20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं. ये खिलाड़ी हैं ब्यूटी डुंगडुंग, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग. ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं. वहीं सिमडेगा जिले की करतागुड़ी की रहने वाली दीपिका सोरेंग भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में पहली बार चुनी गई हैं.

    सिमडेगा जिले के ही बड़की छापर की रहने वाली और ओलंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन महिमा टेटे को भी पहली बार भारतीय जूनियर महिला टीम में चयनित किया गया है. ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग जहां फॉरवर्ड में खेलेंगी वहीं महिमा टेटे डिफेंडर के रूप में टीम में रहेंगी. भारत अपना पहला मैच 19 जून को मेजबान आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा, उसके बाद 20 जून को नीदरलैंड के खिलाफ अपना मैच खेलेगा. तीसरा मैच 22 जून को यूक्रेन के खिलाफ और 23 जून को यूएसए से होगा. राउंड-रॉबिन मैचों के बाद, शीर्ष दो टीमें 26 जून को फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें उसी दिन कांस्य पदक प्ले-ऑफ मैच खेलेंगी.

    जूनियर भारतीय महिला हॉकी की टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हॉकी झारखंड के पदाधिकारी, झारखंड सरकार और खेल विभाग के प्रशिक्षक लगातार मेहनत कर रहे हैं. जिसका परिणाम है कि आज भारतीय हॉकी टीम में हमारे राज्य के खिलाड़ी लगातार चुने जा रहे हैं. इस साल जूनियर टीम से कुछ खिलाड़ियों को सीनियर में प्रमोशन हुआ तो जूनियर में फिर से झारखंड के दो नए खिलाड़ी पहुंची हैं.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमांडर विधानसभा सीट पर उप चुनाव का ऐलान, अधिसूचना जारी
    Next Article 17 महीने की बच्ची के परिजनों को पैसे लेकर नकली खून बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, आधा दर्जन लोगों को तलाश रही पुलिस

    Related Posts

    खेल

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025
    खेल

    एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत : क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने जमकर की तारीफ

    July 7, 2025
    खेल

    बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर

    July 7, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग झुलसे, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    July 7, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा

    July 7, 2025

    सिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल

    July 7, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025

    सावन के महीने में मंगला गौरी और सोमवारी व्रत कब, यहां देखें पूरी डिटेल्स

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.