Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पैरवी चली, दागियों को भी फील्ड में पोस्टिंग, 48 डीएसपी का तबादला
    जोहार ब्रेकिंग

    पैरवी चली, दागियों को भी फील्ड में पोस्टिंग, 48 डीएसपी का तबादला

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। पुलिस के आला अफसरों में चर्चा है कि कई डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों के तबादले में मंत्री और विधायक के पैरवी को भी झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बखूबी है। दागियों को मनचाहा जगह पर पोस्टिंग मिली है। जिन डीएसपी को मनचाहा जगह पर पोस्टिंग मिली है, उनमें विनोद रवानी, मनोज कुमार, नितिन खंडेवाल शामिल है। इनके अलावा भी कई अन्य लोग शामिल है। विनोद रवानी पर हटिया में रहते हुए फर्जी तरीके से एक कार में शराब रख कर बिहार भेजने मामले में दो लोगों को जबरन जेल भेजने का आरोप था। उस वक़्त यह मामला काफी तूल पकड़ा था। वहीं, नितिन खंडेवाल पर बालूमाथ में कोयला चोरी कराने का आरोप था। जबकि, अन्य डीएसपी के तबादले में मंत्री और विधायक की डिमांड को सुना गया है। विवादित डीएसपी के खिलाफ रिपोर्ट भी पुलिस मुख्यालय को भेजा गया था। इधर, मनोज कुमार को बाघमारा से खलारी तबादला किया गया है। दोनों जगह कोयला क्षेत्र माना जाता है। तबादला किए गए डीएसपी में पांच परीक्षयमान आईपीएस भी शामिल है। जिसमें 2016 बैच के एक व 2017 बैच के चार आईपीएस का नाम शामिल है। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दिया है।
    अधिसूचना के मुताबिक हटिया और खलारी डीएसपी का भी तबादला किया गया है। पलामू में एएसपी रहे विनीत कुमार का तबादला रांची में हटिया डीएसपी के पद पर किया गया है। वही बाघमारा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात मनोज कुमार को खलारी डीएसपी बनाया गया है। जबकि हटिया डीएसपी के पद पर तैनात प्रभात रंजन बरवार को स्थानान्तरित करते हुए विशेष शाखा और खलारी डीएसपी के पद पर तैनात पुरुषोत्तम कुमार सिंह को विशेष शाखा (मुख्यमंत्री सुरक्षा) में तैनात किया गया है।
    नाम कहां थे कहां गये
    अंजनी अंजन परीक्ष्यमान एएसपी, रांची। एसडीपीओ बेरमों।
    विनित कुमार परीक्ष्यमान एएसपी पलामू। एएसपी हटिया।
    कुमार गौरव परीक्ष्यमान एएसपी जमशेदपूर। एसडीपीओ गिरीडीह।
    राकेश रंजन परीक्ष्यमान एएसपी हजारीबाग। एसडीपीओ सरायकेला।
    नाथु सिंह मीणा परीक्ष्यमान एएसपी गिरिडीह। एसडीपीओ चक्रधरपूर।
    प्रभात रंजन बरवार डीएसपी हटिया। डीएसपी विशेष शाखा।
    जीतवाहन उरांव एसडीपीओ गिरिडीह। डीएसपी यातायात रांची।
    अविनाश कुमार एसडीपीओ सरायकेला। डीएसपी जैप-2 टाटीसिल्वे।
    आनंद मोहन सिंह एसडीपीओ चक्रधरपुर। डीएसपी डीआईजी कार्यालय कोल्हान।
    प्रेमनाथ डीएसपी विशेष शाखा। डीएसपी जैप-5 देवघर।
    अनुज कुमार डीएसपी विशेष शाखा। डीएसपी डीआईडी कार्यालय रांची।
    जय प्रकाश नारायण चौधरी डीएसपी जगुआर (एसटीएफ) रांची। डीएसपी सीआईडी।
    राकेश रंजन डीएसपी जैप-5 देवघर। डीएसपी विशेष शाखा।
    राजेद्र सिंह डीएसपी जैप-7 साहेबगंज। डीएसपी केन्द्रीय भंडार, रांची।
    राजा कुमार मित्रा डीएसपी विशेष शाखा। एसडीपीओ साहेबगंज।
    नवल शर्मा एसडीपीओ साहेबगंज। डीएसपी मुख्यालय।
    हिमांशु चंद्र मांझी डीएसपी विशेष शाखा। डीएसपी मुख्यालय-2 धनबाद।
    विजय आशीष कुजूर डीएसपी मुख्यालय सिमडेगा। डीएसपी विशेष शाखा।
    अजीत कुमार डीएसपी डीआईजी कार्यालय कोल्हान। एसडीपीओ नरगउंटारी।
    नीरज कुमार एसडीपीओ नगरउंटारी। डीएसपी मुख्यालय-1 रांची।
    ललन प्रसाद डीएसपी मुख्यालय साहेबगंज। डीएसपी जेएपीटीसी पदमा।
    पवन कुमार पदस्थापन की प्रतीक्षा। डीएसपी डीआईजी कार्यालय बोकारो।
    विनोद रवानी डीएसपी सीआईडी। डीएसपी मुख्यालय-1 गिरिडीह।
    नवीन कुमार सिंह डीएसपी मुख्यालय-1 गिरिडीह। एसडीपीओ खुरी महुआ।
    राजीव कुमार एसडीपीओ खुरी महुआ। डीएसपी झारखंड जगुआर रांची।
    अजय कुमार-2 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा। डीएसपी डीआईजी कार्यालय दुमका।
    अजीत कुमार सिंहा डीएसपी विशेष शाखा (मुख्यमंत्री सुरक्षा)। डीएसपी सिंदरी।
    प्रमोद कुमार केशरी डीएसपी सिंदरी। डीएसपी झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची।
    भगवान दास डीएसपी जैप-2 टाटीसिल्वे। एसडीपीओ चास।
    बहामन टूटी एसडीपीओ चास। एसडीपीओ गढ़वा।
    अनुज उरांव डीएसपी यातायात रांची। एसडीपीओ रामगढ़।
    अजय कुमार-1 डीएसपी विशेष शाखा। डीएसपी मुख्यालय सिमडेगा।
    कृष्ण कुमार महतो डीएसपी विशेष शाखा। एसडीपीओ राजमहल।
    अरविंद कुमार डीएसपी मुख्यालय चाईबासा। डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर।
    सुधीर कुमार डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर। डीएसपी मुख्यालय चाईबासा।
    मनोज कुमार एसडीपीओ बाघमारा। डीएसपी खेलारी।
    नितिन खण्डेलवाल डीएसपी झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची। एसडीपीओ बाघमारा।
    ओम प्रकाश तिवारी एसडीपीओ गढ़वा। एसडीपीओ तोरपा।
    दिलीप खलको डीएसपी डीआईजी कार्यालय बोकारो। डीएसपी मुख्यालय गढ़वा।
    मधु कच्छप डीएसपी जैप-4 बोकारो। डीएसपी सीसीआर देवघर।
    अजय कुमार सिंहा डीएसपी सीसीआर देवघर। डीएसपी विशेष शाखा।
    राधा प्रेम किशोर एसडीपीओ रामगढ़। डीएसपी विशेष शाखा।
    गोपाल कालुण्डिया डीएसपी मुख्यालय-2 धनबाद। डीएसपी झारखंड जगुआर रांची।
    पुरुषोत्तम कुमार सिंह डीएसपी खेलारी। डीएसपी विशेष शाखा।
    संदीप कुमार गुप्ता डीएसपी मुख्यालय गढ़वा। एसडीपीओ मेदिनीनगर।
    भोला प्रसाद सिंह डीएसपी मुख्यालय-2 पलामू। डीएसपी झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची।
    सुरजीत कुमार डीएसपी मुख्यालय-1 पलामू। एसडीपीओ विश्रामपुर।
    वचनदेव कुजूर डीएसपी आईआरबी-5 गुमला कैम्प धुर्वा। एसडीपीओ सिमरिया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी संस्कृति जिसपर हमें गुमान है उसे सहेजना है : रघुवर दास
    Next Article रितु उरांव मौत मामले में मृतक की पत्नी संग थाना का घेराव, उच्चस्तरीय जांच की मांग का सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    Latest Posts

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.