Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 6:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ACB की टीम ने गोड्डा नगर थाना के ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, बेल देने के नाम पर 10 हजार की मांग की थी
    झारखंड

    ACB की टीम ने गोड्डा नगर थाना के ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, बेल देने के नाम पर 10 हजार की मांग की थी

    Team JoharBy Team JoharMay 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: संथाल परगना ACB की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोड्डा नगर थाना के एएसआई अनोद कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. एएसआई ने केस डायरी पक्ष में लिखने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की थी. इस संबंध में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमला गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने दुमका स्थित एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी. गिरफ्तार अनोद कुमार को गोड्डा से दुमका एसीबी कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है.

    सुरेंद्र कुमार ने लिखित शिकायत कर एसीबी अधिकारियों को बताया था कि गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गोपालडीह में एक जमीन के मामले में पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा है. विवाद की वजह से मारपीट भी हुई. इस मारपीट का केस 2 महीने पहले 13 मार्च को नगर थाना में दर्ज किया गया था. इस केस में नगर थाना के एएसआई अनोद कुमार मुझसे मेरे पक्ष में डायरी लिखने और थाने से ही बेल देने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. जबकि मैं रुपया देना नहीं चाहता.

    एसीबी ने योजना बना कर एएसआई को धर दबोचा: एसीबी ने सुरेंद्र कुमार की शिकायत का सत्यापन किया और सही पाया. इसके बाद एसीबी ने योजना बना कर एएसआई को धर दबोचा. एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए एसीबी ने शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार को दस हजार रुपये दिए. जिसे लेकर सुरेंद्र एएसआई के पास पहुंचा. जैसे ही उन्होंने यह रकम एएसआई को दी, वहां मौजूद एसीबी के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल; एक व्यक्ति की मौत
    Next Article जंगल में मिली युवक-युवती की लाश, ऑनर किलिंग की आशंका

    Related Posts

    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    जमशेदपुर

    पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025
    झारखंड

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन, 97 पारिवारिक मामलों का हुआ निपटारा

    June 20, 2025

    “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है : राज्यपाल गंगवार

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.