Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज: ग्रामीणों ने युवक को लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल
    झारखंड

    साहिबगंज: ग्रामीणों ने युवक को लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज:  एक गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को अर्धनग्न कर बेरहमी से लटकाकर पीटा. ग्रामीण युवक को तब तक पीटते रहे, जब तक युवक बेहोश नहीं हो गया. यह घटना राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर दियारा के नूरदीन टोले की है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद राधानगर थाने की पुलिस पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और थाना ले आई. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को अहले सुबह अफजल आलम के घर से मोबाइल और पर्स चोरी कर युवक भाग रहा था. इसी दौरान सहरी के लिए उठीं महिलाओं ने युवक को भागते हुए देख लिया. महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए और युवक को पीछा कर पकड़ लिया.

    पकड़ा गया युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला है. ग्रामीणों ने युवक को अर्धनग्न किया. इसके बाद रस्सी के सहारे बांस की बल्ली से लटकाकर बेरहमी से पीटा.वीडियो वायरल होने की सूचना पुलिस को मिली तो राधानगर थाना के एएसआई मनोज कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को ग्रामीणों से बंधनमुक्त कराया. थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया. इसके साथ ही युवक के खिलाफ चोरी की लिखित शिकायत की है. उन्होंने कहा कि युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक बंधु तिर्की को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत
    Next Article कांके: बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ग्रिल दुकान के मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हालत नाजुक

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.