Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 7:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महि‍ला आरक्षी का आरोप- नहीं मिली छुट्टी, कर दिया गया तबादला, गर्भ में ही मर गया भ्रूण
    झारखंड

    महि‍ला आरक्षी का आरोप- नहीं मिली छुट्टी, कर दिया गया तबादला, गर्भ में ही मर गया भ्रूण

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका. विभागीय फेरे में आरक्षी सरोज बिरहोर के अजन्मे बच्चे की मौत गर्भ में हो गई. पहाड़िया बटालियन रांची में तैनात सरोज का तबादला विभाग ने पहले सि‍मडेगा कर दि‍या गया था. वहां जाने में असमर्थता जताने पर उसकी कमान दुमका के लिए काट दी गई. रांची से दुमका की भाग-दौड़ में उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण पर असर पड़ा. तबीयत खराब होने पर उसे दुमका के कौशल्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्‍टरों ने 17 अप्रैल को ऑपरेशन कर उसके गर्भ से मृत बच्‍चे को नि‍काला. सरोज की शादी करीब डेढ़ साल पहले सूरज देवगम के साथ हुई थी. सूरज देवगम राउलकेला में सिविल इंजीनियर हैं.

    आरक्षी सरोज के मुताबिक, वह रांची में पहाड़िया बटालियन में तैनात थीं. 3 महीने का एक बच्चा पहले भी खराब हो चुका है. दूसरी बार गर्भवती होने पर उन्होंने रांची में ही स्‍त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया. डॉक्टर ने आराम की सलाह के साथ सफर न करने की कड़ी हिदायत भी दी थी. इसी बीच उनका तबादला रांची से सिमडेगा कर दिया गया. बकौल सरोज, उन्होंने तबादला न करने का काफी आग्रह किया, पर अधिकारियों ने उनकी न सुनी. तब उन्होंने बच्चे के लिए सिमडेगा जाने से साफ मना कर दिया. इस पर उनके अधिकारियों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर वरीय पदाधिकारी को भेज दी. इससे वे काफी डर गई थीं. इसी बीच उनकी कमान रांची से दुमका के लिए काट दी गई. तब सरोज को 7 माह का गर्भ लिए मजबूरन दुमका आना पड़ा. इस भाग-दौड़ में उनके गर्भ में पल रहे बच्‍चे की मौत हो गई. सरोज ने कहा कि अगर विभागीय अधिकारियों का सहयोग मिलता तो आज मेरी गोद सूनी नहीं होती.

    सरोज ने बताया कि ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों को डॉक्टर की जांच रिपोर्ट दिखाई. पूरी स्थिति से अवगत कराया. लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया. उल्टे उन्हें भगोड़ा और बदचलन करार देकर रिपोर्ट आगे बढ़ा दी. काम में लापरवाही का आरोप लगाकर सैलरी भी रोक दी गई. सरोज के पति सूरज देवगम राउरकेला से दुमका पहुंचे हुए हैं. 20 अप्रैल को उनकी शादी की सालगिरह है. लेकिन बच्चे के चले जाने से खुशी गम में बदल गई. सरोज ने वरीय अधिकारि‍यों से इंसाफ की मांग की है. सरोज का कहना है कि हर विभाग में महिलाओं को मातृत्व अवकाश दिया जाता है. ऐसे में यह जांच का विषय है कि 7 माह की गर्भवती इस आदिम जनजाति महिला को अवकाश क्यों नहीं दिया गया.

    दुमका के एसपी अंबर लकड़ा एसआईआरबी दुमका समादेष्टा के प्रभार में हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरोज जब दुमका आई थीं, उसके बाद वे ठीक हो गई थीं. कुछ दिन पहले जब उन्हें तकलीफ हुई, तो एसआईआरबी की ओर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमारी ओर से कहीं कोताही नहीं बरती गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखरखरी ओपी में घुसकर कोयला तस्करों ने सिपाही को पीटा, मूकदर्शक बन देखती रही पुलिस
    Next Article दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से मात दी, तीसरी जीत के साथ छठे स्थान पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025
    झारखंड

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025
    झारखंड

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.