Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 8:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर परिश्रम से क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं भुज के लोग: मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर परिश्रम से क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं भुज के लोग: मोदी

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली/भुज : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं।

    श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के भुज में के.के. पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर कहा कि भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। आज इस क्षेत्र में कई आधुनिक मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में भुज को आज एक आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिल रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं। ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मज़बूत होता है। बीते सालों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितनी भी योजनाएं लागू की गई हैं, उनकी प्रेरणा यही सोच है।

    उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और जनऔषधि योजना से हर साल गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लाखों करोड़ रुपये इलाज में खर्च होने से बच रहे हैं। इलाज के खर्च की चिंता से गरीब को मुक्ति मिलती है तो वह निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए परिश्रम करता है। देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य हो या फिर मेडिकल एजुकेशन को सबकी पहुंच में रखने के प्रयास। इससे आने वाले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : इनामी सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, विस्फोटक सामग्री व नक्सली सहित्य बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CCL कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार नक्सली गिरफ्तार, जवान के पेट में बम प्लांट करने एक्सपर्ट को ले जाने वाला भी धराया

    July 14, 2025
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी नई नियुक्तियों को मंजूरी

    July 14, 2025
    Latest Posts

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025

    ग्रामीण इलाकों में जल्द हो पुलों का निर्माण : बाबूलाल मरांडी

    July 14, 2025

    बोकारो में लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, DC ने दिए कई निर्देश

    July 14, 2025

    CCL कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार नक्सली गिरफ्तार, जवान के पेट में बम प्लांट करने एक्सपर्ट को ले जाने वाला भी धराया

    July 14, 2025

    IPS अमन कुमार का थानेदार को सख्त आदेश, थाना दिवस पर अंचलाधिकारी संग मिलकर करें जमीन विवाद को समाप्त

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.