Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»10 साल से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस ने रांची से दबोचा
    झारखंड

    10 साल से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस ने रांची से दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वारंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम धनेश्वर यादव उर्फ कारगिल (43 वर्ष) बताया गया। वह लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुचुआटांड़ (जिदुआ) का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार आरोपी बानो थाना कांड संख्या 15/15 में पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट (लाल वारंट) जारी किया गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 414/186, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26(2) तथा CLA एक्ट की धारा 17(1)(2) के तहत मामला दर्ज है।

    पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन रेड हंट” के तहत विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी रांची जिले में छिपकर रह रहा है। वह पूर्व में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से भी जुड़ा रह चुका है। इसके बाद पुलिस टीम ने रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनन्द विहार कॉलोनी, गाड़ियागांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे 16 मई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : टेलीग्राम ग्रुप से फैला रहा था बच्चों की आपत्तिजनक वीडियो-फोटो, CID ने गिरिडीह से दो को दबोचा

    10 साल से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार Absconding for 10 Years Arrested; Simdega Police Apprehend Him in Ranchi Fugitive 'Red Warrant' Suspect सिमडेगा पुलिस ने रांची से दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला सम्प्रेक्षण गृह से फरार तीन किशोर 24 घंटे में बरामद
    Next Article नाबालिग के गुनहगार को 20 साल की सजा, ₹45 हजार जुर्माना

    Related Posts

    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    क्राइम

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.