Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jul, 2025 ♦ 3:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा: रामनवमी की भव्य जुलूस निकाला गया, विधायक इरफान अंसारी और पूर्व मंत्री लूइस मरांडी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया
    झारखंड

    जामताड़ा: रामनवमी की भव्य जुलूस निकाला गया, विधायक इरफान अंसारी और पूर्व मंत्री लूइस मरांडी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिला में रामनवमी का त्योहार काफी धूमधाम के साथ मनाया गया. देर रात निकाला गया रामनवमी जुलूस आकर्षक लग रहा था. ढोल नगाड़ा जयकारा के साथ महाराष्ट्र के पुणे से आए कलाकारों की शिव गर्जना प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. विभिन्न तरह की झांकी का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस जुलूस में स्थानीय विधायक इरफान अंसारी और पूर्व मंत्री लूइस मरांडी ने भाग लिया. जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रामनवमी के लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पुणे से आए करीब 100 कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया. इसे देखने के लिए दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की गांधी मैदान में भीड़ उमड़ पड़ी. कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और देर रात तक श्रद्धालु शिवगर्जना प्रस्तुति को देखने के लिए डटे रहे. शिवगर्जना के कलाकारों ने जामताड़ा में पहली बार अपने कला का प्रदर्शन किया है. इस समारोह में स्थानीय विधायक इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री भाजपा नेत्री लुईस मरांडी के अलावा कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जिन्हें समिति ने सम्मानित किया.

    रामनवमी जुलूस में स्थानीय विधायक इरफान अंसारी ने भी लाठी भांजी और अखाड़ा भी खेला. इस मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारा का बढ़ावा देने और प्रेम बांटने के लिए है. डराने के लिए नहीं है. विधायक इरफान अंसारी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और प्रेम बनाए रखने की अपील की.

    पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं:

    रामनवमी महोत्सव समारोह में भाग लेने पहुंची पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने सभी राज्य वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि दो साल कोरोना के कारण सभी भक्त रामनवमी का त्योहार नहीं मना पा रहे थे. कोरोना के कारण बने माहौल ने लोगों को कुंठित कर दिया था. लेकिन अब दो साल के बाद प्रभु राम की जयंती मनाने से लोगों में उत्साह है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानव तस्कर पन्नालाल महतो की पत्नी सुनिता देवी ने एनआईए कोर्ट में किया सरेंडर, 1 लाख रुपये का इनाम था घोषित
    Next Article त्रिकुट रोपवे हादसा: रोपवे में फंसे पर्यटकों को ड्रोन की मदद से पहुंचाया गया खाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID के शिकंजे में अहमदाबाद का शातिर फ्रॉड, खाते से उड़ा लिया था 49.98 लाख

    July 21, 2025
    झारखंड

    मनरेगा इंजीनियरों को 9-10 महीने से नहीं मिला मानदेय, संघ ने राज्य सरकार से लगायी गुहार

    July 21, 2025
    झारखंड

    रांची DFO के लिए सेल ने खरीदा 18 लाख का गोल्फ कार्ट, सीएसआर फंड से हुई खरीदारी

    July 21, 2025
    Latest Posts

    वायरल से बॉलीवुड तक: मोनालिसा की पहली झलक आई सामने

    July 21, 2025

    झारखंड CID के शिकंजे में अहमदाबाद का शातिर फ्रॉड, खाते से उड़ा लिया था 49.98 लाख

    July 21, 2025

    मनरेगा इंजीनियरों को 9-10 महीने से नहीं मिला मानदेय, संघ ने राज्य सरकार से लगायी गुहार

    July 21, 2025

    रांची DFO के लिए सेल ने खरीदा 18 लाख का गोल्फ कार्ट, सीएसआर फंड से हुई खरीदारी

    July 21, 2025

    अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क जाम, एंबुलेंस भी फंसी, लोगों ने किया जम कर विरोध

    July 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.