Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jul, 2025 ♦ 3:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार: बिजली के तार की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार: बिजली के तार की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: जिले में हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के लिए टावर और बिजली के तार लगाए जा रहे हैं. इस महंगी बिजली के तार पर चोरों की नजर काफी दिनों से है. चोर अक्सर बिजली के तार की चोरी करते हैं. लगातार हो रही चोरी की घटना से बिजली के इस प्रोजेक्ट पर भी ग्रहण लगता जा रहा था. इसी बीच शनिवार रात तार चोर गिरोह के अपराधी सदर थाना क्षेत्र के केंदवाही गांव के निकट लगाए गए टावर से तार की चोरी कर ली. इसकी सूचना लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली. जिस पर एसपी ने पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम बनाकर अपराधियों खिलाफ छापेमारी की और गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर केंदवाही गांव के निकट से चोर गिरोह के सदस्य भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के तार लदे ट्रक समेत अपराधी गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया .

    अपराधी गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों में पलामू के लेस्लीगंज निवासी जितेंद्र साव के अलावा लातेहार निवासी भोला यादव, मनोज यादव, दिनेश यादव, उपेंद्र सिंह और गुलाम सरवर शामिल है. घटना की जानकारी देते हुए लातेहार इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इन अपराधियों ने पहले भी इस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया गया है. भोला यादव और मनोज यादव के खिलाफ पहले भी इस प्रकार के मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. इस गिरोह में जो भी लोग शामिल होंगे सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

    तार चोरी के मामले में कई अन्य गिरोह भी शामिल हैं. विभिन्न गिरोहों के द्वारा अब तक करोड़ों रुपए के तार की चोरी कर ली गई है. चोरी की घटना को पिछले 3 वर्षों से लगातार अंजाम दिया जा रहा है. स्थानीय अपराधियों की मदद से चोर गिरोह के सदस्य तार चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article लोहरदगा : प्रशासन के अगले आदेश तकइंटरनेट सेवा बंद, धार्मिक जुलूस और सभा रद्द

    Related Posts

    क्राइम

    भाई की ह’त्या का बदला लेने के लिए कर दिया नबी का म’र्डर, आठ घंटे के भीतर धराया

    July 22, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं चक्रधरपुर की अदिति कुंडू, स्काउटिंग के क्षेत्र में रचा नया इतिहास…

    July 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आईजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

    July 22, 2025
    Latest Posts

    भाई की ह’त्या का बदला लेने के लिए कर दिया नबी का म’र्डर, आठ घंटे के भीतर धराया

    July 22, 2025

    भाजपा पूरी तरह राजनीतिक दिवालियापन की शिकार : विनोद पांडेय

    July 22, 2025

    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं चक्रधरपुर की अदिति कुंडू, स्काउटिंग के क्षेत्र में रचा नया इतिहास…

    July 22, 2025

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आईजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

    July 22, 2025

    महिला के मोबाइल से किरायेदार ने सिम निकाल कर दिया बड़ा कांड

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.