Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jul, 2025 ♦ 2:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान शारिक हमीद के रूप में की गई है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह में यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने कोलकाता की एक युवती को इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया। लड़की का यौन शोषण किया। इसके बाद आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़िता की ओर से कोलकाता के बड़ी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच में पता चला कि आरोपी जमशेदपुर का रहने वाला है। इसके बाद कोलकाता पुलिस की टीम जमशेदपुर पहुंची। जमशेदपुर SSP से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम ने जमशेदपुर में दो दिन कैंप किया।

    पुख्ता जानकारी के आधार पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस के सहयोग से धतकीडीह में छापेमारी की गई। इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पहले जुगसलाई थाना क्षेत्र के पटनहिया मोहल्ले में रहता था। वर्तमान में धतकीडीह में किराए के मकान में रह रहा था। छापेमारी के दौरान वह घर में मौजूद था। पुलिस रविवार को आरोपी को अपने साथ कोलकाता ले गई। इससे पहले आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई।

    कोलकाता बड़ी बाजार के पुलिस अधिकारी एस पाल ने बताया कि युवती और युवक सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए। युवक ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। आरोपी ने लड़की को बताया कि वह इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगा देगा। लालच देकर आरोपी ने युवती को बड़ी बाजार थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बुलाया। युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवती का सारा गहना अपने पास रख लिया। गहने की कीमत करीब तीन लाख है।

    वह युवती को तरह-तरह का प्रलोभन देता रहा। आखिरकार नौकरी का वादा झूठा साबित होने पर लड़की को पूरा मामला समझ में आया।ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने बड़ी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की। गेस्ट हाउस के CCTV को खंगाला। फुटेज से युवक की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंची। युवती का अदालत में 164 के तहत बयान भी दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: त्रिकुट पहाड़ पर बने रोपवे टूटा, दर्जनों पर्यटक घायल
    Next Article लातेहार: बिजली के तार की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत ने अस्पताल में भर्ती पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात

    July 23, 2025
    झारखंड

    लापता वृद्ध का इस हाल में मिला श’व, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर कड़िया मुंडा का हालचाल जाना

    July 23, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत ने अस्पताल में भर्ती पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात

    July 23, 2025

    बार-बार सुन्न हो रहे हाथ-पैर तो न करें इग्नोर, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत!

    July 23, 2025

    जन सुराज पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता जख्मी

    July 23, 2025

    लापता वृद्ध का इस हाल में मिला श’व, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2025

    जियो का धमाका ऑफर, सिर्फ ₹50 में पाएं अपनी पसंद का “मैचिंग नंबर”!

    July 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.