Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धार्मिक जुलूस की समय सीमा बढ़ाई गई, रात में 10 बजे तक निकाली जा सकेगी धार्मिक यात्रा
    झारखंड

    धार्मिक जुलूस की समय सीमा बढ़ाई गई, रात में 10 बजे तक निकाली जा सकेगी धार्मिक यात्रा

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः धार्मिक जुलूस की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है. अब शाम 6 बजे तक की बजाए रात में 10 बजे तक धार्मिक यात्रा निकाली जा सकेगी. आपदा प्रबंधन विभाग दिनांक 8 अप्रैल को विस्तार से नई गाइडलाइन जारी करेगा. नई गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक जुलूस की समय सीमा शाम 6:00 बजे तक से बढ़ाकर रात्रि 10:00 बजे तक कर दी गई है.

    इससे पहले 30 मार्च को झारखंड में सरहुल और रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर गाइडलाइन जारी की थी. जिसमें सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक जुलूस में अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई. हालांकि एक से अधिक जुलूस एक साथ बारी-बारी से निकलने पर इसमें अधिकतम 1000 लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह जुलूस शाम 6:00 बजे के बाद नहीं निकलेगी यानी रामनवमी के अवसर पर देर शाम तक निकलने वाले जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है. सरकार ने इसे प्रतिबंधित करते हुए शाम 6:00 बजे तक जुलूस को पूरा करने का आदेश दिया है. धार्मिक जुलूस में डीजे या रिकॉर्डेड गाना बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया.

    रामनवमी जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने के राज्य सरकार के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मनीष जायसवाल ने सरकार के इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका के माध्यम से अदालत से गुहार लगाई गई है कि राज्य सरकार द्वारा रामनवमी जुलूस में डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया जाए. याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर रामनवमी के जुलूस में डीजे पर गाने बजाने पर रोक लगाई है. इसके पीछे कोविड गाइडलाइंस का हवाला दिया गया है, जो तर्क संगत नहीं है. इसलिए अदालत में याचिका दाखिल कर राज्य सरकार से उस आदेश को निरस्त करने की मांग की गयी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : कांके डैम के पास कैंपस अर्बन हाट में लगी आग, लाखों का पाइप जलकर राख
    Next Article IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकटों से हराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.