Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंगलवार को महावीरी जुलूस निकालने के दौरान विवाद, लापरवाही के आरोप में दारोगा निलंबित
    झारखंड

    मंगलवार को महावीरी जुलूस निकालने के दौरान विवाद, लापरवाही के आरोप में दारोगा निलंबित

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः मंगलवार की देर रात रांची के लोवर बाजार थाना क्षेत्र के डॉ फतेउल्लाह रोड में महावीरी जुलूस निकलने के दौरान मंगलवार की रात विवाद हो गया. दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेबाजी भी हुई।किसी तरह अमनपसंद लोगों और पुलिस ने मिलकर मामले को संभाला। हालांकि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दारोगा बादल दास को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार डॉ फतेउल्लाह रोड पर मंगलवार की रात महावीरी जुलूस निकल रहा था। इस दौरान फतेउल्लाह मस्जिद से तरावीह की नमाज पढ़कर निकल रहे लोगों ने जुलूस को रोक दिया। इससे दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि पुलिस और अमनपसंदों ने माहौल को संभाला। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अमनपसंदों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए मामले को बढ़ने नहीं दिया। इससे माहौल पूरी तरह शांत हो गया। हालांकि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जुलूस के लिए तैनात दारोगा बादल दास सस्पेंड कर दिए गए हैं। वे हिंदपीढ़ थाने में पोस्टेड हैं। उनपर जुलूस को सही रूट से पार करवाने के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। चूंकि जुलूस को निर्धारित रूट से पार करवाना था। इस आरोप में एसएसपी की ओर से कार्रवाई की गई।

    गौरतलब है कि राजधानी रांची के माहौल को लगातार खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर रांची पुलिस बेहद अलर्ट है। रांची एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि वे अपने काम के प्रति संवेदनशील रहें। अपने अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करें, इसके साथ ही वैसे सभी तत्वों पर नजर रखें जो सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश करते है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: प्रचंड गर्मी के बीच एईएस ने दी दस्तक, अब तक आठ केस आए सामने, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य महकमा
    Next Article रामगढ़ : चुटूपालु घाटी में एलपीजी गैस टैंकर पलटा, रांची-पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन हुआ ठप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.