Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Oct, 2025 ♦ 9:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बच्चों को पुनः स्कूल वापस लाने और नियमित उपस्थिति पर होगी फोकस : उपविकास आयुक्त
    झारखंड

    बच्चों को पुनः स्कूल वापस लाने और नियमित उपस्थिति पर होगी फोकस : उपविकास आयुक्त

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • स्कूल रूआर 22 (बैक टू स्कूल कैंपेन) लेकर कार्यशाला का आयोजन
    • अभियान के सफल संचालन को लेेकर वर्कशॉप का आयोजन
    • पांच अप्रैल से चार मई 2022 तक चलेगा अभियान

    रांची। सरकारी स्कूलों में पांच से 18 आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं को वापस लाने और नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए स्कूल रूआर 22 (बैक टू स्कूल कैंपेन) की शुरुआत की गयी है। ये कार्यक्रम पांच अप्रैल से चार मई पूरे 30 दिनों तक चलेगा। इसे लेकर आज दिनांक 05 अप्रैल 2022 को रांची समाहरणालय ब्लॉक बी कमरा संख्या 505 में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक मेें उपविकास आयुक्त विशाल सागर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, स्थानीय सांसद/विधायक के प्रतिनिधि, एडीपीओ, बीपीओ एवं वार्ड पार्षद एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुरुआत किया गया।

    कोरोना महामारी के कारण लगभग दो साल तक विद्यालय बंद रहने के बाद वर्तमान में काफी बच्चे स्कूल से बाहर है। कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहे। अभियान के दौरान इस पर विशेष रूप से फोकस रहेगा। एडीपीओ रांची ने अभियान के तहत किये जाने वाले क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी।

    अभियान के दौरान यह भी समीक्षा की जाएगी कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षा पास कर उच्च कक्षाओं में कितने बच्चों ने नामांकन लिया। कहीं छात्र-छात्राएं ड्रापआउट तो नहीं हो रहे हैं। इसके लिए सभी प्राथमिक विद्यालयों का मध्य विद्यालयों, मध्य विद्यालयों का उच्च विद्यालयों के साथ मैंपिंग करने को कहा गया है। आउट ऑफ स्कूल बच्चों समेत अन्य को चिह्नित कर डहर ऐप से चिह्नित कर नामांकन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने कहा कि बच्चों को स्कूलों से दोबारा जोड़ने और शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर बैक टू स्कूल कैंपेन की शुरुआत की गयी है। पूरे एक महीने तक कई कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को फिर से स्कूल आने को लेकर प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए सांसद, विधायक एवं ग्राम पंचायत के कार्यकारी प्रतिनिधियों के साथ इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जायेगा। उप विकास आयुक्त ने कहा कि लोगों की सेवा करने का अवसर सभी को प्राप्त नहीं होता है। इसे समझे- आपको सरकार ने एक महत्वपूर्ण दायित्व दिया है पूरी तत्परता के साथ इसका निर्वहन करें ताकि लोगों को शिक्षित कर एक शिक्षित समाज को बनाने का कार्य किया जा सके।उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों में शिक्षा पर जो असर पड़ा है उसे आप सभी सामूहिक प्रयास से दूर करें।

    इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि पूरे 2 वर्षों तक शिक्षा व्यवस्था ठप थी।पूरे जिले में 1 माह तक “स्कूल रुआर 2022” कार्यक्रम चलेगा।हम सभी मिलकर ड्राप आउट को कम करने का प्रयास करेंगे। एक भी बच्चे विद्यालय से बाहर नहीं रहे,सभी का नामांकन विद्यालय में हो तथा सब की उपस्थिति विद्यालय में रहे इसे हमें सुनिश्चित करना है। सांसद प्रतिनिधि तथा विधायक प्रतिनिधि ने भी अपनी बात रखी।

    स्कूलों को किया जायेगा सम्मानित

    अभियान के दौरान सभी स्कूलों में आवश्यकतानुसार रंग-रोगन, क्लासरूम की मरम्मत, शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने समेत अन्य निर्देश दिया है। स्कूल रुआर 22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों, प्रखंडों व जिला को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर जन प्रतिनिधि, सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीआरपी-सीआरपी समेत अन्य के साथ बैठक ई विद्यावाहिनी के माध्यम से प्राप्त बच्चों के नामांकन एवं उपस्थिति की समीक्षा की जायेेगी।

    दो भागों में चलेगा अभियान

    अभियान के 30 दिनों को दो भागों में बांटकर कार्यक्रम किये जायेगे। इसके तहत पहले के 10 दिन जिला एवं प्रखंड अंतर्गत कार्यालय में बैठक एवं रणनीति पर काम होगा। शेष दिनों में स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन 20 दिनों में स्कूलों में हर दिन अलग-अलग गतिविधि की जाएगी, जिसमें शिक्षक एवं बच्चे भागीदार होंगे। स्कूल रूआर 2022 कार्यक्रम का सतत अनुश्रवण जिला परियोजना कार्यालय एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा ई विद्यावाहिनी के माध्यम से किया जायेगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, जनप्रतिनिधियों के आचरण और व्यवहार पर ही निर्भर है प्रतिनिधि संस्थाओं की गरिमा
    Next Article योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में काम करे राज्य सरकार, केंद्र हर सहयोग को तैयार : संजय सेठ

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बारिश का कहर, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से मौसम साफ होने की उम्मीद 

    October 4, 2025
    जमशेदपुर

    बागबेड़ा फायरिंग केस में रविशंकर का खुलासा, मुझ पर कोई गोली नहीं चली…

    October 3, 2025
    जामताड़ा

    10 लाख रुपए मूल्य का गहना चुराने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार

    October 3, 2025
    Latest Posts

    पटना में BPSC अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन आज, छात्र नेता दिलीप कुमार हिरासत में

    October 4, 2025

    झारखंड में बारिश का कहर, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से मौसम साफ होने की उम्मीद 

    October 4, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 04 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 4, 2025

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर, छात्रों से लेकर कर्मचारियों तक को मिली बड़ी सौगात

    October 3, 2025

    जमशेदपुर संजय मार्केट में 100 से अधिक युवकों का हमला, बाजार में डर का माहौल…

    October 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.