Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»शिक्षा»झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और आईआईटी-आईएसएम धनबाद में कई पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
    शिक्षा

    झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और आईआईटी-आईएसएम धनबाद में कई पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) और आईआईटी-आईएसएम धनबाद ने भर्तियों की घोषणा की है। आईआईटी में 51 पदों पर नियुक्तियां होंगी तो जेईपीसी में राज्य कार्यालय और जिला कार्यालय के विभिन्न 101 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2019 है। जेईपीसी के पदों में फाइनेंस कंट्रोलर से लेकर ऑडिट कंट्रोलर, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, ऑडिटर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर, एकाउंट्स ऑफिसर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर व लॉ एग्जीक्यूटिव शामिल हैं। इसके अलावा जिला कार्यालय के विभिन्न पद भी हैं। न्यूनतम उम्र 21 से 35 निर्धारित है। फाइनेंस, ऑडिट व एसपीएम के लिए अधिकतम उम्र 62 निर्धारित है।

    वहीं, आईआईटी आईएसएम धनबाद में असिस्टेंट इंजीनियर समेत नॉन-टीचिंग के 14 विभिन्न पदों पर 51 वैकेंसी जारी की गई है। असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर सुपरिंटेंडेंट सिक्यूरिटी, जूनियर सुपरिंटेंडेंट लाईब्रेरी, हॉस्पिटैलिटी, सैनिटेशन, मेंटेनेंस, टेक्निशियन समेत अन्य पद शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए भी चार पद शामिल हैं। पांच फीसदी पद आईआईटी आईएसएम धनबाद के कर्मियों के आश्रितों के लिए हैं। इंजीनियरिंग पदों के लिए तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग की अहर्ता जरूरी है। वहीं जूनियर सुपरिंटेंडेंट सिक्यूरिटी के लिए बैचलर डिग्री के अलावा सिक्यूरिटी के क्षेत्र में चार वर्ष का अनुभव जरूरी है।

    Education news Jobs Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फैनकाइंड संग जुड़ीं
    Next Article आरटीआई में हुआ खुलासा, रेलवे को कबाड़ बेचने से हुई 35 हजार करोड़ रुपये की कमाई, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.