Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»श्री महावीर मंडल रांची की आम सभा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन, जय सिंह यादव अध्यक्ष, दीपक ओझा बने मंत्री
    झारखंड

    श्री महावीर मंडल रांची की आम सभा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन, जय सिंह यादव अध्यक्ष, दीपक ओझा बने मंत्री

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट रांची के बाहर में श्री महावीर मंडल, रांची की आमसभा प्रातः 11:00 बजे बुलाई गई थी। सभा प्रारंभ के पूर्व श्री राम जी की स्तुति प्रार्थना की गई व वीर बजरंगबली के जयकारे लगे। श्री जय सिंह यादव ने की। उन्होंने सभा में उपस्थित पदाधिकारी ,कार्यकारिणी सदस्य, व आमंत्रित सदस्यों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कमेटी ने काफी कार्य किए शांतिपूर्ण ढंग से श्री रामनवमी पर्व मनाया और सभी लोगों को जोड़कर उनके मार्गदर्शन में पूरे साल सभी कार्य संविधान संवत किए।
    हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने श्री महावीर मंडल, रांची के आह्वान पर श्री रामनवमी महोत्सव व अन्य कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

    मंत्री दीपक ओझा ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा पूर्व संरक्षक मंडल के नेतृत्व में श्री दुर्गा मंदिर में बैठके की, आम सभा बुलाकर चुनाव जैसे कार्य संपन्न कराए । हमारा लक्ष्य है कि हम राजधानी के सभी क्षेत्रों के हिन्दुओ को और जिनका श्री रामनवमी पर्व से जुड़ाव है, मंडल को जिन अखाड़ा धारियों से सहयोग रहा है उनको एकत्र करें और उन्हीं हिंदू भाई को मेंबर भी बनाया गया है। नए सदस्यों को बकायदा उनको रसीद मेंबरशिप देकर उन सदस्यो में सदस्यता कार्ड भी वितरण किया गया है। कोषाध्यक्ष के आय-व्यय का ब्यौरा मंत्री ने सभा में पुरे डिटेल के साथ रखा जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया तथा कोषाध्यक्ष द्वारा पेश किये गए लेखा-जोखा के लिए अंकेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव को धन्यवाद स्वरुप तालियों से उनका स्वागत भी किया गया।

    सभा ने वर्तमान कमेटी के कार्यों की सराहना भी की
    इस अवसर पर अध्यक्ष की अनुमति से बाबू पाठक ने कहा कि श्री महावीर मंडल की सदस्यता सालों भर लोग ले सके ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे हमारे धार्मिक संगठनों में उनका जुड़ाव होता रहे। राजू यादव, नंदकिशोर चंदेल, अशोक यादव, अभिषेक यादव, मनोज सिंह, सुनील यादव ने भी अपने विचार रखे। प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था में फंड की आवश्यकता रहती है ऐसे में मंडल द्वारा चंदे की राशि के कलेक्शन की बढ़ोतरी में प्रयास किया जाए। अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि रांची जिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी हमने ऐसे मेंबर बनाए हैं जो कर्मठ है, व अखाड़ा धारी हैं जो श्री राम नवमी पर्व पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है रामनवमी पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का भाव उनके मन में देखा गया है। अध्यक्ष द्वारा सभा को भंग किया गया व् वर्तमान सत्र के चुनाव पर सभा में चर्चा हुई।

    सभा की अनुमति पर उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से जय सिंह यादव को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव आया लेकिन अध्यक्ष पद के लिए सभा से कोई दूसरा नाम नहीं आने से सर्वसम्मति से पुनः श्री जय सिंह यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी तरह सभा से क्रमवार उपाध्यक्ष, मंत्री ,सह- मंत्री ,कोषाध्यक्ष ,अंकेक्षक प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा सर्वसम्मति से सभा में उपस्तिथ सदस्यो के बीच की गई । जिसे सभा द्वारा पारित किया गया व् उपरोक्त पदधारियों को सर्वसमति से वर्ष 2022-2023 के लिए घोषित किया गया।
    सभा ने चुने हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया ।

    जय श्री राम ,वीर बजरंग बली की जय कारों के साथ उपस्थित पदाधिकारियों को सदस्यों ने फूल मालाओं से लाद दिया सभा से उठकर सभी लोग श्री महावीर चौक के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पहुंचे भगवान को भोग लगाया गया एवं उसके पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों का विजय जुलूस मेन रोड फिरायालाल चौक तक पहुंचा, एवं स्थानीय लोगों में लड्डू का वितरण किया साथ ही उनका अभिनंदन स्वीकार किया। वीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा में अध्यक्ष व मंत्री ने माल्यार्पण किया। लोगों ने अध्यक्ष व मंत्री को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद अभिनंदन किया। प्राचीन बजरंग बली मन्दिर के पंडित ने सभी लोगों को प्रसाद दिया और श्री रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए शुभकामनाएं दी। पुनः सभी लोग श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के सभागार के बाहर पहुँचे एवं आगे की रणनीति के लिए रामनवमी पर्व को मनाने के लिए बैठकों का दौर चला।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउर्दू पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर जश्ने उर्दू पत्रकारिता का भव्य आयोजन
    Next Article गांव में महिला से बयान लेने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, महिला का 164 का बयान कराने के लिए गांव लेने गई थी

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.