Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डिनोबिली स्कूल मे छात्र की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, स्कूल पर कार्रवाई की मांग
    झारखंड

    डिनोबिली स्कूल मे छात्र की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, स्कूल पर कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: सिंदरी के डिनोबिली स्कूल मे छात्र अश्मित आकाश की मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ स्कूल में हंगामा किया है. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अभिषेक कुमार भी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्कूल में परिजनों के हंगामे को शांत कराया. अश्मित आकाश के परिजन स्कूल पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया की जो भी लोग इस मामले में दोषी हैं. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. बता दें कि अश्मित आकाश के पिता प्रफुल्ल कुमार ने भी अपने बेटे की मौत के बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज जांच कराने की मांग पुलिस से की थी. स्कूल प्रबंधन के द्वारा जो सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया गया है. उसमें अश्मित के साथ धक्का मुक्की किया जा रहा है. पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

    क्या है पूरा मामला

    बता दें कि डीनोबिली स्कूल सिंदरी में दसवीं कक्षा के छात्र अश्मित आकाश की मौत छात्रों के द्वारा धक्का मुक्की के कारण हो गई थी. खबर के मुताबिक लंच आवर के बाद जब आकाश क्लास में जब बेंच पर जब बैठा हुआ था उसी समय उस क्लास के मॉनिटर समेत अन्य छात्रों के द्वारा उसके साथ धक्का मुक्की की गई. कुछ देर बाद आकाश बेसुध होकर जमीन पर गिर गया. जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा परिजनों को बुलाया गया फिर उसे स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया. वहां से आकाश को एसएनएमसीएच रेफर किया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    पूरे मामले में डीनोबिली स्कूल सिंदरी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. टीचर समेत स्कूल प्रबंधन द्वारा सच्चाई को छुपाने की पूरी कोशिश की गई. स्कूल प्रिंसिपल द्वारा बताया गया कि छात्रों के बीच धक्का मुक्की जैसी कोई घटना नहीं हुई थी. लेकिन सीसीटीवी फुटेज से धक्का मुक्की की पुष्टि हुई है. उसके बाद आकाश के जमीन पर गिरने के 3 मिनट तक सीसीटीवी बंद पाया जाना, घटना के तुरंत बाद छात्र को उपचार के लिए ले जाने के बजाए उनके परिजनों को बुलाने में समय गंवाना समेत कई ऐसी बातें हैं जो स्कूल प्रबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : गंगा में मालवाहक जहाज के पलटने से 9 हाईवा ट्रक डूबे, कई लोगों के मरने की आशंका
    Next Article 25 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.